
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सेना ने की इलाके की घेराबंदी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के बिलावर क्षेत्र में स्थित रामकोट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब मुठभेड़ में बदल गया है.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के बिलावर क्षेत्र में स्थित रामकोट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब मुठभेड़ में बदल गया है. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है, मुठभेड़ की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
इससे पहले शुक्रवार (4 मार्च) को भी कठुआ ज़िले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान डुग्गन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, बिलावर की ऊंचाइयों पर कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. साथ गी अतिरिक्त जवानों को मौके पर रवाना किया गया. बिलावर हाइट्स का यह इलाका घना जंगल और दुर्गम इलाका है.
बता दें कि कठुआ के घने जंगलों में छिपे तीन आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सघन तलाशी अभियान जारी है. ये आतंकी अब तक कई मुठभेड़ों से बच निकलने में सफल रहे हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ने के लिए बहुस्तरीय घेराबंदी और घात लगाकर हमला करने की रणनीति को तेज कर दिया है.
सुरक्षा घेरे को मजबूत किया गया पीटीआई के मुताबिक 6-7 किलोमीटर के दायरे में घेरा बनाकर अंबुश टीमों को तैनात किया गया है. तलाशी अभियान में सेना, एनएसजी, पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG), सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीमें लगी हैं. जमीन के साथ-साथ हवाई निगरानी, ड्रोन (UAVs), हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की मदद से सर्च ऑपरेशन को तेज किया गया है. आतंकियों को ऊपरी इलाकों में भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है.
OGW नेटवर्क पर भी कार्रवाई, 6 लोग हिरासत में लिए सुरक्षा एजेंसियां अब उन ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही हैं जो आतंकियों को खाद्य सामग्री, पनाह और मार्गदर्शन मुहैया करा रहे हैं. अब तक 27 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है. विशेष रूप से मल्हार क्षेत्र में आतंकियों की मदद के आरोप में मोहम्मद लतीफ़ के परिवार के छह सदस्यों, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, को हिरासत में लिया गया है. लतीफ़ पहले से ही पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत जेल में है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










