
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, दो बाहरी मजदूर घायल
AajTak
अनंतनाग जिले के राख मोमिन इलाके में शनिवार देर शाम आतंकियों ने गोलाबारी कर दी. जिसमें दो गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गए. दोनों मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है. वहीं सुरक्षबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के राख मोमिन इलाके में शनिवार देर शाम आतंकियों ने गोलाबारी कर दी. जिसमें दो गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गए. दोनों मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है. वहीं सुरक्षबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है.
#Terrorists fired upon & injured two outside labourers in Rakh-Momin area of #Anantnag. Both the injured are being shifted to hospital for treatment. Area being #cordoned off. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
कश्मीर पुलिस के मुताबिक घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. इनमें एक का नाम छोटा प्रसाद (35) है, जो यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं. वहीं दूसरे घायल मजदूर का नाम गोविंद (25) है, जो यूपी के कुशीनगर के रहने वाले हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










