
जम्मू-कश्मीर की हज़रतबल दरगाह में राष्ट्रीय चिह्न से तोड़फोड़ मामले में एक्शन, पुलिस ने 26 को हिरासत में लिया
AajTak
श्रीनगर की हज़रतबल दरगाह में राष्ट्रीय चिह्न तोड़ने के मामले में पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं, कई दलों ने धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का विरोध किया. महबूबा मुफ़्ती ने इसका विरोध किया, जबकि उमर अब्दुल्ला ने इसकी ज़रूरत पर सवाल उठाए.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को हज़रतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक पट्टिका तोड़ने के मामले में 26 लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तोड़फोड़ करने वाले लोग साफ नज़र आ रहे हैं. फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच के बाद पुलिस ने संदिग्धों को पकड़कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
शुक्रवार को हुई इस घटना ने राज्य में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. इस मस्जिद में नवीनीकरण पट्टिका पर लगाए गए राष्ट्रीय चिह्न से स्थानीय नेताओं और लोगों में नाराज़गी फैल गई. इसी ग़ुस्से के चलते प्रतीक को क्षतिग्रस्त किया गया.
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सहित कई राजनीतिक दलों ने पूजा स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि किसी धार्मिक जगह पर मूर्ति जैसी चीज़ लगाना इस्लामी नियमों के खिलाफ है, क्योंकि इस्लाम में मूर्ति पूजा सख़्त रूप से मना है.
शनिवार को पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती और कई अन्य नेताओं ने वक्फ़ बोर्ड की प्रमुख दरख़्शां अंद्राबी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया. महबूबा मुफ्ती ने दरगाह पर राष्ट्रीय चिह्न लगाने की आलोचना की. साथ ही कहा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा की सख़्त मनाही है. महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि विरोध राष्ट्रीय प्रतीक से नहीं है, बल्कि इस्लाम धर्म में मूर्ति पूजा की मनाही है और दरगाह पर प्रतीक लगाना इसी सिद्धांत के ख़िलाफ़ है.
वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दरगाह में प्रतीक चिह्न लगाने की ज़रूरत पर सवाल उठाए और तोड़फोड़ करने वालों पर पीएसए लगाने को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि प्रतीक और पत्थर लगाने की क्या ज़रूरत थी? पहले जो काम हुआ, क्या वह काफ़ी नहीं था?
वहीं, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा की और कहा कि यह कृत्य उन्हें बेहद दुखी करने वाला है, लेकिन प्रतीक लगाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








