
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: राजस्थान के 4 लोगों की मौत, 2 साल के मासूम की भी गई जान, दर्शन के लिए गए थे वैष्णो देवी
AajTak
Jaipur News: सभी मृतक जयपुर जिले के चौमू थाना इलाके के पांच्यावाली ढाणी के रहने वाले हैं. वैष्णो देवी माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. मृतकों में सास-ससुर और उनकी भतीजी के अलावा दोहिता शामिल है. वहीं, उनका जमाई गंभीर घायल है.
जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में जयपुर के 4 लोगों की मौत हुई है. मृतक राजेंद्र सैनी और उनकी पत्नी ममता सैनी के अलावा उनकी भतीजी पूजा सैनी और 2 साल के लिवांश सैनी की मौत होने की पुष्टि हुई है. हालांकि, पूजा सैनी के पति पवन सैनी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. उनका कटरा अस्पताल में इलाज जारी है.
सभी मृतक जयपुर जिले के चौमू थाना इलाके के पांच्यावाली ढाणी के रहने वाले हैं. वैष्णो देवी माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. मृतकों में सास-ससुर और उनकी भतीजी के अलावा दोहिता शामिल है. वहीं, उनका जमाई गंभीर घायल है.
इधर, चौमू में मृतक के घर पर लोग ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. मृतकों के परिजन सुशील सैनी ने कहा कि राजेंद्र सैनी के पीछे अब 2 बेटे और एक छोटी बेटी है, जो सभी पढ़ाई करते हैं. उन्हें संभालने वाला अब कोई नहीं है. ऐसे में उन्हें आर्थिक सहायता और भविष्य में सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए.
इसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आतंकी हमले में जिनके परिवार उजड़े हैं, उनकी सहायता की जाए. यदि इन्हें कोई सहारा नहीं मिला तो मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे.
वहीं, स्थानीय पार्षद मुकेश सैनी ने कहा कि मृतक राजेंद्र सैनी उनके बड़े भाई जैसे थे, जो भाभी ममता, भतीजी पूजा, जमाई पवन सैनी और उनके बच्चे लिवांश संग जम्मू कश्मीर गए थे. जिन पर आतंकी हमला हुआ और बस पलट गई, जिसमें जमाई पवन सैनी घायल हुए हैं लेकिन बाकि परिजनों की कोई सूचना नहीं है.
उन्होंने कहा कि सरकार आंतकवाद कों जड़ से खत्म करने के कड़े कदम उठाए. हाल ही में जयपुर के रामगंज के रहने वाले एक मुस्लिम दंपति पर भी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, लेकिन उनकी जान बच गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








