
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी संगठनों से सांठ-गांठ के आरोप में दो सरकारी शिक्षक बर्खास्त
AajTak
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को दो शिक्षकों को आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत की, जिसके तहत राज्य की सुरक्षा के लिए बिना किसी विभागीय जांच के कर्मचारियों को हटाया जा सकता है. दोनों शिक्षकों पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप था.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को दो सरकारी कर्मचारियों को आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है. अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बर्खास्त किए गए शिक्षकों की पहचान गुलाम हुसैन और माजिद इकबाल डार के रूप में की गई है. इनमें गुलाम हुसैन, रियासी जिले के महोरे तहसील के कलवा मुलास इलाके के रहने वाले हैं, जबकि माजिद इकबाल डार, राजौरी जिले के ख्योड़ा वार्ड नंबर 1 के निवासी बताए गए हैं.
आतंकियों से थी सांठगांठ
सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उपराज्यपाल को मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद दोनों शिक्षकों की गतिविधियां ऐसी हैं जो सेवा से बर्खास्तगी योग्य हैं.' आदेश में आगे कहा गया कि राज्य की सुरक्षा के हित में अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत इन मामलों में किसी प्रकार की औपचारिक विभागीय जांच आवश्यक नहीं समझी गई.
पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दर्जनों सरकारी कर्मचारियों को इसी प्रावधान के तहत सेवा से बर्खास्त किया है. इन सभी मामलों में अधिकारियों पर आतंकवादी संगठनों से संपर्क या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का संदेह जताया गया था.
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर कार्रवाई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










