
जम्मू कश्मीर: अमरीन के परिजनों से मिलीं महबूबा मुफ्ती, कहा- बिगड़ते जा रहे हालात
AajTak
जम्मू कश्मीर की टीवी अभिनेत्री अमरीन की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अमरीन के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की है.
जम्मू कश्मीर की टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को अमरीन के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की. अमरीन के परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन पर निशाना साधा.
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि LG एडमिन की ओर से किसी ने भी अमरीन के परिजनों से मुलाकात करने की जहमत नहीं उठाई. उन्होंने कहा कि अमरीन अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य थी. वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती रही. महबूबा मुफ्ती ने ये उम्मीद जताई कि सरकार उसके हालात देखते हुए मदद करेगी.
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी जमकर निशाना साधा. महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर बाहुबली नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि इससे कश्मीर में कुछ हासिल नहीं हुआ. उल्टे घाटी और दिल्ली के बीच की दूरी बढ़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने यहां ऐसे हालात बना दिए हैं जो हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ती जा रही है.
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि हर दिन निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है. गौरतलब है कि बडगाम जिले के जदूरा हिशरू इलाके में आतंकियों ने टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट पर फायर झोंक दिया था. आतंकियों की गोली से अमरीन की मौत हो गई थी. इस घटना में अमरीन का 10 साल का भतीजा भी घायल हो गया था.
बता दें कि अमरीन के भतीजे को हाथ में गोली लगी थी. आतंकियों की गोली से घायल अमरीन और उनके भतीजे को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स ने अमरीन को मृत घोषित कर दिया था. सुरक्षाबलों ने अमरीन की हत्या में शामिल दो आतंकियों को मार गिराया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










