
जम्मू कश्मीरः डल झील में हादसा, शिकारा में लगी आग, जिंदा जली 11 साल की बच्ची
AajTak
डल झील में एक शिकारा आग की चपेट में आ गया. शिकारा में लगी आग से 11 साल की एक लड़की जिंदा जल गई है. फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है.
जम्मू कश्मीर जाने वाला हर सैलानी राजधानी श्रीनगर की डल झील में तैरते हाउस बोट यानी शिकारा की सवारी का लुत्फ लेना चाहता है. सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे हैं ये शिकारा. गुरुवार की देर रात डल झील में तैरते एक शिकारे में आग लग गई. इस घटना में 11 साल की एक बच्ची के जिंदा जल जाने की खबर है.
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में आम दिन की ही तरह चहल-पहल थी. डल झील में कुछ लोग शिकारा से खूबसूरती निहार रहे थे तो वहीं कुछ शिकारा खड़े थे. सबकुछ सामान्य था कि इस बीच एक शिकारा से आग की लपटें उठती नजर आईं. आग की लपटें उठती देख लोग मौके की ओर दौड़े और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं.
लोगों ने इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन को भी दी. जिस शिकारा में आग लगी थी, उसमें घटना के समय पर्यटक भी सवार थे. अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं. घटना की सूचना पाकर राज्य आपदा मोचन बल यानी एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए.
घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस बीच एसडीआरएफ के जवानों ने शिकारा में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला. इस हादसे में 11 साल की एक बच्ची जिंदा जल गई है. बाकी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. शिकारा में आग कैसे लगी, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










