
जम्मू कश्मीरः अवंतीपोरा में आतंकियों का CRPF वाहन पर हमला, 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
अवंतीपोरा के लारमो इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया. हमले में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए. आतंकियों के धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है.
दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के लारमो इलाके में सोमवार शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक वाहन पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डेटोनेटर से हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए. पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम क्षेत्र का दौरा कर रही थी, इसी दौरान अवंतीपोरा के लारमू इलाके में आईईडी विस्फोट हुआ. विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं. आतंकियों के धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.
उन्होंने कहा कि हमारी टीम भी जवाबी कार्रवाई कर रही है. शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है और जल्द ही डिटेल जानकारी साझा की जाएगी. हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
जम्मू के पुलवामा में आईईडी मिला, डिफ्यूज किया गया सीआरपीएफ ने सोमवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को निष्क्रिय कर दिया, जो दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा रोड पर पाया गया था. पुलिस सूत्रों ने कहा कि गश्ती दल ने एक बॉक्स में लगे आईईडी का पता लगाया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने बिना देरी किए इसे डिफ्यूज कर दिया. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ तेज हुए ऑपरेशन जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन्स तेज कर दिए हैं. अप्रैल में अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी और उन्होंने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










