
जमीयत उलेमा-ए-हिंद लाया निंदा प्रस्ताव, स्कूलों के अंदर हिंदू धार्मिक प्रथाओं को बढ़ावा देने का आरोप
AajTak
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने प्रस्ताव में कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि वह ऐसे सभी भड़काऊ कार्यों से दूर रहे और सभी मुसलमानों से भी अनुरोध करते हैं कि वे अपने छात्र-छात्राओं के मन में तौहीद के प्रति आस्था को मजबूत करने का प्रयास करें.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की बैठक में स्कूलों के अंदर हिंदू धार्मिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव का नाम 'स्कूलों में विशेष धार्मिक प्रथाओं की निंदा' रखा गया है. प्रस्ताव में कहा गया है- जमीयत उलेमा-ए-हिंद राज्य सरकारों की ओर से शिक्षा प्रणाली को भगवा रंग में रंगने और स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को शिर्क (अल्लाह के अलावा किसी अन्य ईश्वर को मानना) के काम करने के लिए मजबूर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करती है.
प्रस्ताव में कहा गया है कि किसी को भी इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इस्लाम धर्म की मूल मान्यता तौहीद (एकेश्वरवाद) है और कोई भी मुसलमान किसी भी कीमत पर किसी भी परिस्थिति में अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत स्वीकार नहीं कर सकता और न ही वह ऐसे किसी व्यक्ति की इबादत स्वीकार करेगा जो गैर-धार्मिक लोगों की प्रथा और पहचान है.
इसमें कहा गया है कि हमारे देश का संविधान यहां रहने वाले सभी निवासियों को अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं और प्रथाओं का पालन करने की खुली अनुमति देता है. अतः सरकार की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, सरस्वती पूजा, हिंदू गीत, श्लोक या तिलक लगाने के लिए बाध्य करने का आदेश धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप और धर्मनिरपेक्ष संविधान का उल्लंघन है, जिसे मुसलमान या कोई भी न्यायप्रिय भारतीय स्वीकार नहीं कर सकता.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने प्रस्ताव में कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि वह ऐसे सभी भड़काऊ कार्यों से दूर रहे और सभी मुसलमानों से भी अनुरोध करते हैं कि वे अपने छात्र-छात्राओं के मन में तौहीद के प्रति आस्था को मजबूत करने का प्रयास करें. उनमें ऐसा रवैया पैदा करें कि वे शिक्षण संस्थानों में होने वाले किसी भी शिर्क को बर्दाश्त न करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










