
जमीन की लड़ाई में 4 साल के बच्चे का मर्डर, चचेरे दादा-दादी और चाचा निकले हत्यारे
AajTak
दिल दहला देने वाला हत्या का ये मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के मूर्क मराय का है. कोडरमा पुलिस के मुताबिक, जमीन के छोटे टुकड़े को लेकर चचेरे दादा-दादी और चाचा ने मिलकर मासूम बच्चे की निर्मम हत्या की. इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया.
झारखंड के कोडरमा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां जमीन के विवाद में चार साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद लाश को तालाब में फेंक दिया गया. इस वारदात को चचेरे दादा-दादी और चाचा ने अंजाम दिया.
कोडरमा पुलिस के मुताबिक, मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के मूर्क मराय का है. जमीन के छोटे टुकड़े को लेकर चचेरे दादा-दादी और चाचा ने मिलकर मासूम बच्चे की निर्मम हत्या की. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया.
शव तालाब में देख पहले तो लोगों ने दुर्घटना समझा
बच्चे का शव तालाब में देख पहले तो लोगों ने इसे दुर्घटना समझा. मगर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकला. हत्या का खुलासा होने पर इलाके के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
15 अक्टूबर को चचेरे दादा-दादी और चाचा ने की हत्या
पुलिस ने आगे बताया कि इस वारदात को 15 अक्टूबर को अंजाम दिया गया था. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों को निशानदेही पर बच्चे की दूध से भरी बोतल और चप्पलें बरामद की गई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










