
जमशेदपुर में रामनवमी के बाद फिर हिंसा, उपद्रवियों ने दुकानें जलाईं, वाहन तोड़े, धारा-144 लागू
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को हिंसा भड़क उठी. दो समुदायों के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की. कई वाहनों-दुकानों में आग लगा दी. पुलिस जब माहौल शांत कराने पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक धार्मिक झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा बांध दिया था, जिससे माहौल बिगड़ गया.
झारखंड में रामनवमी के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद दो गुटों के बीच पथराव के बाद जमकर आगजनी की गई. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान अखाड़ा का झंडा उतारने के दौरान झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा पाया गया. यह देखकर हिंदूवादी संगठन भड़क उठे. उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. हालांकि उस समय प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन आरोप है कि रविवार को मंदिर कमेटी के लोग बैठक कर रहे थे तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे लोग फिर से आक्रोशित हो उठे और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई.
इसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई. उपद्रवियों ने आगजनी शुरू कर दी. दुकानों में आग लगा दी. कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. हालात की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने उपद्रवियों को नियंत्रित करने क कोशिश की. इस दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. इसके अलावा प्रशासन ने बढ़ते हिंसा को देखते हुए धारा-144 को लागू कर दिया है.
कोई भी भड़काऊ मैसेज फॉर्वर्ड न करें
इलाके में तनाव फैलने के बाद उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव ने लोगों से अपील कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास ना करें. ऐसे कोई भी भड़काने वाले शब्द या मैसेज व्हाट्सएप या मैसेजेस के जरिए फॉर्वर्ड न करें. कोई भी अप्रिय या असामाजिक घटना घटती हुई नजर आए तो प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दें.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










