
जमशेदपुर में ग्राहक बनकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
AajTak
जमशेदपुर में पुलिस ने दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोर शाहरूख खान और उसका साथी सैफ अली गिरफ्तार किया है. शाहरूख दिन में ग्राहक बनकर दुकानों का निरीक्षण करता और रात में चोरी करता था. पुलिस ने चोरी का सामान नकद ₹3,500, पांच मोबाइल और आभूषण बरामद किए हैं. अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है.
झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने दुकानों में चोरी की एक शातिर साजिश को नाकाम कर शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें मुख्य आरोपी शाहरूख खान और चोरी का सामान खरीदने वाला सैफ अली शामिल है. पुलिस ने चोरी का माल बरामद करने के साथ-साथ अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
मानगो पुलिस के मुताबिक, शाहरूख खान दिन के समय दुकानों में ग्राहक बनकर जाता था और वहां का बारीकी से मुआयना करता था. खासतौर पर उसकी नजर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था पर रहती थी. रात के समय वह उन्हीं दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था. लेकिन इस बार उसकी चालाकी उसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वह निरीक्षण करता था.
ये भी पढ़ें- वडोदरा में चोरों का गैंग अरेस्ट, 3 पीढ़ियों से कर रहे क्राइम...अंबानी के मेहमान तक थे निशाने पर
मानगो पुलिस ने शनिवार को शाहरूख खान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी का माल उसने सैफ अली को बेचा था. इसके बाद पुलिस ने सैफ के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी का माल और नकदी बरामद की है, जिसमें बरामद सामान चार जोड़ी पायल, तीन चांदी की चेन, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के झुमके, नकद ₹3,500 और पांच मोबाइल फोन शामिल है.
शाहरूख और सैफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की जानकारी मिली है. पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस कार्रवाई में मुख्यालय डीएसपी वन भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम में मानगो थानेदार निरंजन कुमार, एसआई परवन साह, अमित कुमार, महेंद्र कुमार, धीरज कुमार मिश्रा, एएसआई मोहन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
मामले में SP ने कही ये बात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










