
जब SC में आमने-सामने हुए अटॉर्नी जनरल और उनके बेटे, नाम को लेकर हुआ कन्फ्यूजन
AajTak
अदालतों की सुनवाई के दौरान कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जो ह्यूमर पैदा करते हैं. सोमवार को जब सुप्रीम कोर्ट में एक केस की सुनवाई हो रही थी, तब भी कुछ ऐसा ही हुआ.
कोरोना संकट के बीच भी देश की अदालतें लगातार काम कर रही हैं. अदालतों की सुनवाई के दौरान कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जो ह्यूमर पैदा करते हैं. सोमवार को जब सुप्रीम कोर्ट में एक केस की सुनवाई हो रही थी, तब भी कुछ ऐसा ही हुआ. देश के अटॉर्नी जनरल केके. वेणुगोपाल और उनके बेटे वकील कृष्णन वेणुगोपाल सोमवार को ट्रिब्यूनल्स से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. खास बात ये रही कि पिता और बेटे की जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ दलीलें दे रहे थी. केस की सुनवाई के दौरान जब-जब बेंच की ओर से 'मिस्टर वेणुगोपाल' पुकारा गया, तब कन्फ्यूज़न पैदा हुआ. और कोर्ट की आवाज़ पर दोनों ही बार-बार खड़े होने लगे. जब कोर्ट में ये दो बार हो गया, तब बेंच की ओर से केके. वेणुगोपाल को मिस्टर अटॉर्नी जनरल और कृष्णन वेणुगोपाल को मिस्टर वेणुगोपाल कहकर बुलाया गया. आपको बता दें कि केके वेणुगोपाल की गिनती देश के सबसे वरिष्ठ वकीलों में होती है, वह 2017 से ही भारत के अटॉर्नी जनरल हैं और केंद्र की ओर से पक्ष रखते हैं. बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने अपना कार्यकाल ना बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन केंद्र की गुजारिश पर वह एक साल तक पद पर बने रहेंगे. वहीं, उनके बेटे कृष्णन वेणुगोपाल भी सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










