
जब PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर लिया था आशीर्वाद, बेहद खास था कनेक्शन
AajTak
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका जन्म आजादी से पहले हुआ था. वह 1947 से राजनीति में आ गए थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया. पीएम शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक का बहुत सम्मान करते थे. वह उन्हें भारत का नेल्सन मंडेला कहा करते थे. कई मौकों पर उन्होंने बादल के पैर भी छुए थे.
पंजाब की राजनीति के पितामह कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को रात करीब 8:28 बजे निधन हो गया. वह सांस से जुड़ी समस्या के कारण मोहाली के फोर्सिट अस्पताल में भर्ती थे. पंजाब के पांच सीएम रहे बादल देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक थे. पक्ष और विपक्ष दोनों की खेमों के नेता उनका सम्मान करते थे. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पैर छूते थे.
2019 में जब लोकसभा चुनाव थे. तब नरेंद्र मोदी वाराणसी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से ठीक पहले कलेक्ट्रेट में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे. तब बादल ने मोदी की तारीफ में कहा था,'हिंदुस्तान के लोगों को यह सोचना है कि हमारा पीएम कौन हो? मोदी साहब के मुकाबले में कौन हो सकता है? ये जो गांधी है, ये जो जैसे हाथी और घोड़े का फर्क होता है, इतना फर्क है.' पीएम ने जब उनके पैर छुए तो वहां पर अमित शाह, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, सुषमा स्वराज, रामविलास पासवान भी मौजूद थे.
इसके बाद मई 2019 में 17वीं लोकसभा चुनी जाने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों ने पीएम नरेंद्र मोदी को सेंट्रल हॉल में औपचारिक रूप से अपना नेता चुन लिया था. उस समय जब सभी नेता मोदी को बधाई दे रहे थे, तब प्रकाश सिंह बादल भी उन्हें बधाई देने पहुंचे तो पीएम मोदी ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था.
अक्टूबर 2015 की बात है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जयप्रकाश नारायण की 113वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के तत्कालीन सीएम प्रकाश सिंह बादल को 'भारत का नेल्सन मंडेला' की संज्ञा दे दी थी. मोदी ने कहा था, " बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं. बादल साहब जैसे लोगों का एकमात्र अपराध यह था कि उनके राजनीतिक विचार सत्ता में बैठे लोगों से अलग थे.
इसके बाद अपनी इस प्रशंसा के जवाब में बादल ने कहा था- कांग्रेस के शासन ने देश का भला नहीं किया, लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार लाकर देश ने बड़ा बदलाव किया है. यह सरकार देश के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जिससे जेपी जैसे महान राष्ट्रीय नायकों के सपनों को पूरा किया जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










