
जब KCR कहते रह गए बैठिए, नीतीश बोले- अरे इनके चक्कर में मत पड़िए... चलिए; Video वायरल
AajTak
नीतीश कुमार और चंद्रशेखर राव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अगर कोई फ्रंट बनता है, तो उसका नेतृत्व क्या नीतीश कुमार कर सकते हैं. यह सवाल सुनते ही नीतीश कुमार खड़े हो गए और जाने लगे. इस पर केसीआर ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ कर कहा कि बैठिए.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव बुधवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने पटना पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब भी दिए. हालांकि, जब उनसे पीएम की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा किया. उसके बाद नीतीश कुमार हंसने लगे और कुर्सी से खड़े हो गए. इसके बाद केसीआर ने कहा कि बैठिए. इतना ही नहीं केसीआर ने उनका हाथ पकड़ लिया और बैठाने की कोशिश की. नीतीश कुमार ने कहा, अरे इनके चक्कर में मत पड़िए, 50 मिनट तो दे दिए. यह देखकर वहां मौजूद सब लोग हंसने लगे.
दरअसल, नीतीश कुमार और चंद्रशेखर राव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अगर कोई फ्रंट बनता है, तो उसका नेतृत्व क्या नीतीश कुमार कर सकते हैं. यह सवाल सुनते ही नीतीश कुमार खड़े हो गए और जाने लगे. इस पर केसीआर ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ कर कहा कि बैठिए. लेकिन नीतीश नहीं बैठे, कहने लगे 50 मिनट हो गए. हालांकि, बहुत आग्रह के बाद नीतीश कुमार बैठ गए. लेकिन उनकी चेहरे की हंसी नही रुक रही थी .और तब तो और हंसी बढ़ गई. जब तेजस्वी यादव ने उनके कान में कुछ कहा.
MUST WATCH | Telangana CM KCR बार-बार Nitish Kumar को बिठाते रहे और नीतीश बैठने को तैयार नहीं#kcr #nitishkumar #tejashwiyadav pic.twitter.com/5thSSv4EFn
केसीआर ने दिया पत्रकार के सवाल का जवाब
केसीआर ने इस सवाल के जवाब में कहा कि हम बीजेपी विरोधी फ्रंट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. जो दल साथ आएंगे, हम सब बैठ कर तय करेंगे. जो भी फैसला होगा, वो सर्वसम्मति से होगा. उन्होंने कहा, जैसे ही इस बारे में फैसला हो जाएगा, हम आपको बता देंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसीआर ने नीतीश की तारीफ भी की.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










