
जब 15 साल की उम्र में एक्टर की इस हरकत से सहम गई थीं Rekha, रो पड़ी थी एक्ट्रेस
ABP News
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीन के दौरान रेखा(Rekha) रो तक पड़ी थीं. बहरहाल, आगे चलकर इस सीन पर काफी हो हल्ला मचा था यहां तक कि एक्टर विश्वजीत को यह सफाई तक देना पड़ी थी कि यह सीन उन्होंने डायरेक्टर राजा नवाथे के कहने पर ही किया था.
एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की लाइफ किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह रही है. पहले उन्हें फिल्मों में उनके रंग से लेकर फिजिक के चलते रिजेक्ट कर दिया जाता था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब रेखा के बिना फ़िल्में ही अधूरी लगने लगी थीं. हर फिल्ममेकर रेखा को अपनी फिल्म में लेना चाहता था. क्योंकि रेखा का फिल्म में होने का मतलब होता था कि फिल्म हिट होगी. बहरहाल, आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेखा के शुरुआती करियर से जुड़ी एक बड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में बताएंगे, तो आइए शुरू करते हैं.More Related News













