
...जब हंगामे के बीच पोलिंग बूथ से ममता ने लगाया राज्यपाल को फोन, मिला ये जवाब
AajTak
ममता बनर्जी दोपहर को नंदीग्राम के बोयाल पोलिंग बूथ पर पहुंचीं और मतदान का जायजा लिया. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यहां पर सही मतदान नहीं हो रहा है, बाहरी लोग स्थानीय लोगों को मतदान करने से रोक रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ और सबसे बड़ा संग्राम नंदीग्राम में देखने को मिला. पहले यहां पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ और दोपहर होते-होते बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं. ममता बनर्जी दोपहर को बोयाल पोलिंग बूथ पर पहुंचीं और मतदान का जायजा लिया. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यहां पर सही मतदान नहीं हो रहा है, बाहरी लोग स्थानीय लोगों को मतदान करने से रोक रहे हैं. ममता बनर्जी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग के अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे और परेशानी को जाना. Issues flagged @MamataOfficial a while ago on phone have been imparted to the concerned. There is full assurance of the concerned to adherence to rule of law. Am confident all will act in right spirit and earnestness so that democracy flourishes. अब ममता बनर्जी ने यहां पर बैठे हुए ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन किया और कहा कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












