
जब सचिन पायलट के पिता को बीजेपी ने घेरा, तो बचाव में उतर गए अशोक गहलोत
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को भाजपा पर पूर्व कांग्रेस नेता दिवंगत राजेश पायलट का अपमान करने का आरोप लगाया. सचिन पायलट की बगावत के बाद गहलोत ने पहली बार उनका समर्थन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के दखल से शायद दोनों नेताओं के बीच दूरी कम हो गई है.
राजस्थान में बुधवार को उठे एक राजनीतिक विवाद ने ऐसा असर दिखाया कि कांग्रेस के भीतर की एक बदली तस्वीर नजर आने लगी. मामला ऐसा रहा कि अब तक हर मुद्दे पर तकरार मान कर चलने वाले राज्य के दो प्रमुख दिग्गज एक साथ खड़े हो गए. यह कुछ ऐसा था कि 'हम आपस में भले तकरार करें, लेकिन अगर किसी बाहरी ने चोट पहुंचाने की कोशिश की तो मिलकर मुकाबला करेंगे.'
ये तस्वीर बनती दिखी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच. यूं तो दोनों के बीच बीते कुछ सालों से राजनीतिक तकरार देखी जा रही है, लेकिन बुधवार को भाजपा के उठाए एक विवाद में दोनों एक-दूसरे के साथ आ खड़े हुए. गहलोत ने बीजेपी पर किया पलटवार हुआ कुछ यूं कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को भाजपा पर पूर्व कांग्रेस नेता दिवंगत राजेश पायलट का अपमान करने का आरोप लगाया. एक्स पर एक पोस्ट में, बीजेपी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया था कि राजेश पायलट और सुरेश कलमाडी भारतीय वायु सेना के विमानों को उड़ा रहे थे, जिन्होंने 5 मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की थी.
सचिन पायलट ने भी साधा बीजेपी पर निशाना इससे पहले मंगलवार को सचिन पायलट ने एक्स पर मालवीय पर निशाना साधते हुए कहा था कि तथ्य और तारीखें गलत हैं क्योंकि उनके पिता को उसी साल अक्टूबर में बल में नियुक्त किया गया था, उन्होंने वह प्रमाणपत्र भी साझा किया जिसके अनुसार राजेश पायलट को 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में नियुक्त किया गया था. एक्स पर एक पोस्ट में, गहलोत ने कहा कि राजेश पायलट भारतीय वायु सेना के एक बहादुर पायलट थे. मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायु सेना के बलिदान का अपमान कर रही है. पूरे देश को इसकी निंदा करनी चाहिए."
इस बात पर पायलट के साथ आए गहलोत राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने बीजेपी के आरोपों का जवाब दिया था तो वहीं, इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अपनी पार्टी के सहयोगी सचिन पायलट के बचाव में खड़े हुए हैं. गहलोत ने राजेश पायलट को भारतीय वायुसेना का वीर पायलट बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके बलिदान का अपमान कर रही है. हालांकि गहलोत की ओर से पायलट के समर्थन में आने और उनके पक्ष में भाजपा को घेरने की वजह से बीजेपी के आरोप हल्के पड़ गए और गहलोत-पायलट के संबंधों में फीकी पड़ी तल्खी चर्चा का विषय बन गई.
क्या कम हो गई है दोनों नेताओं के बीच की दूरी? अब राज्य में इसे नए समीकरण और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मजबूत आधार बनाए जाने के तौर पर देखा जा रहा है, साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गहलोत और पायलट के बीच की दूरियां कम हो गई हैं? बीते कुछ महीनों में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा था. गहलोत एक इंटरव्यू में सचिन पायलट को गद्दार तक कह चुके हैं. सचिन पायलट की बगावत के बाद गहलोत ने पहली बार उनका समर्थन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के दखल से शायद दोनों नेताओं के बीच दूरी कम हो गई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







