
...जब विराट कोहली ने उड़ाया था मजाक, तो ईशान किशन ने ऐसे दिया जवाब
AajTak
ईशान किशन और विराट कोहली समय-समय पर स्ट्राइक रोटेट करते रहे और लंबे शॉट भी लगाए. युवा ईशान किशन का ये पहला मैच था तो जाहिर है कि उनपर दबाव रहा होगा, लेकिन कोहली ने उनका भरपूर साथ दिया और हर शॉट के साथ ईशान का हौसला बढ़ाते रहे.
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. इंग्लैंड ने पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. Ishan Kishan blitzkrieg scares RCB https://t.co/HdaSNa5axh via @ipl भारत की जीत के हीरो ईशान किशन और कप्तान विराट कोहली रहे. अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ईशान किशान ने 32 गेंदों पर 56 रन बनाए. वहीं, कप्तान कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली. ईशान किशन और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












