
'जब मिसाइल हमले के डर से इमरान खान ने PM मोदी को आधी रात किया था फोन', अजय बिसारिया की किताब पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया
AajTak
पाकिस्तान में भारत के पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने अपनी किताब Anger Management: The Troubled Diplomatic Relationships Between India And Pakistan में लिखा है कि जब पाकिस्तान ने फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया था तो भारत की 9 मिसाइलें पाकिस्तान के प्रमुख शहरों की तरफ तैनात कर दी गई थी. जिसके बाद पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान पीएम मोदी से बात करने के लिए आधी रात को फोन किया था.
पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया के खुलासे पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने अजय बिसारिया की किताब की निंदा करते हुए कहा है कि इस किताब में फरवरी 2019 में हुए घटनाक्रम को भारत के पक्ष में नैरेटिव बनाने की कोशिश की गई है. भारत के अधिकारी इस किताब से सीना ठोकने की कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जैसे-जैसे भारत में लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान को कोसने वाली और सैन्यवादी कहानी भारत में फैलाई जा रही है.
अजय बिसारिया ने अपनी किताब Anger Management: The Troubled Diplomatic Relationships Between India And Pakistan में पुलवामा हमले, बालाकोट एयरस्ट्राइक और कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया है.
आधी रात को पीएम मोदी से की थी बात करने की कोशिश
किताब में 'कत्ल की रात' टॉपिक में अजय बिसारिया ने खुलासा किया है कि बालाकोट के एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय मिसाइल हमले के डर से पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान डर गए थे. ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने आधी रात को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने की कोशिश की थी.
अजय बिसारिया ने अपनी किताब में लिखा है कि वर्धमान के पकड़े जाने के बाद भारत में मौजूद पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सोहेल महमूद ने मुझसे फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि इमरान खान पीएम मोदी से बात करना चाहते हैं. हमने दिल्ली संपर्क किया और फिर महमूद को बताया कि पीएम मोदी अगले कुछ घंटे उपलब्ध नहीं है. उसके बाद महमूद ने मुझे फोन नहीं किया.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









