
जब भी लड़ा, तब मात खाया... पुरानी जंगों में इंडियन आर्मी के सामने कितनी देर टिक पाया था पाकिस्तान?
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक चार युद्ध हो चुके हैं. पहला और दूसरा युद्ध कश्मीर को लेकर हुआ था. इन दोनों युद्ध में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने कश्मीर के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था. चारों युद्ध कब तक चले और कितने दिनों में पाकिस्तानी आर्मी पीछे हटी, आइए जानते हैं.
India Pakistan Previous Wars: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. पाकिस्तान को भारत के संभावित जवाबी हमले का डर सता रहा है. भारत की ओर से सिंधु जल संधि की समीक्षा, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और पाक कलाकारों के अकाउंट्स बंद करने जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं. इस बीच सवाल उठ रहा है क्या भारत और पाकिस्तान एक और युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?
हालांकि, अगर ऐसा हुआ, तो यह पहली बार नहीं होगा, इससे पहले भी चार में युद्ध में भारत पाकिस्तान को पछाड़ चुका है. इसके साथ ही यह भी जानते हैं कि किस युद्ध में पाकिस्तान ने कितने दिनों बाद भारत के आगे अपने घुटने टेक दिए थे.
1947-1948 का युद्ध – 1 साल चला (कश्मीर युद्ध)
भारत-पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध जम्मू-कश्मीर को लेकर हुआ. यह युद्ध 1947 में शुरू हुआ और 1 जनवरी 1949 को रात 11:59 बजे युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ. इसमें भारत ने कश्मीर के दो-तिहाई हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान और आज़ाद कश्मीर पर कब्जा कर लिया.
1965 का युद्ध – 17 दिन चला (दूसरा कश्मीर युद्ध)
यह युद्ध 5 अगस्त 1965 को शुरू हुआ और 23 सितंबर 1965 को युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ. इसमें भारत ने लाहौर तक बढ़त बनाई थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप और ताशकंद समझौते के बाद दोनों देश पीछे हटे. युद्ध नहीं रुका होता तो आज लाहौर भारत के कब्जे में होता. संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध विराम की घोषणा की थी और इसके बाद ताशकंद में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था. इस समझौते में दोनों देशों ने क्षेत्रीय दावों को छोड़ दिया और विवादित इलाके से अपनी सेनाएं वापस ले ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










