
जब बेटे से मिलने पहली बार PMO पहुंची थीं हीरा बा, पीएम मोदी ने व्हीलचेयर पर बैठा कर गार्डन में घुमाया था
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार को निधन हो गया. हीरा बा पंकज मोदी के साथ गुजरात के गांधीनगर में रहती थीं. वे एक बार मई 2016 में बेटे नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास पहुंची थीं. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर पूरी पीएमओ घुमाया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. हीरा बा पंकज मोदी के साथ गुजरात के गांधीनगर में रहती थीं. वे एक बार मई 2016 में बेटे नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास पहुंची थीं. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर पूरी पीएमओ घुमाया था.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी मां पहली बार 7 आरसीआर आई थीं. पीएम ने ट्वीट कर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इसमें वे अपनी मां को व्हीलचेयर से घुमाते नजर आए थे. पीएम मोदी ने बताया था कि मेरी मां गुजरात लौट गईं. उनके साथ काफी दिनों के बाद हमने शानदार समय बिताया. मां पहली बार 7 आरसीआर आई थीं.
पीएम मोदी का मां से रहा खास लगाव
पीएम मोदी का अपनी मां से खास लगाव रहा है. यही वजह है कि जब भी कोई खास मौका होता, या पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर होते, तो वे समय निकाल कर अपनी मां से मिलने जाते थे. पीएम मोदी कई बार सार्वजानिक मंच पर अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं. कई बार तो पीएम मोदी उनके संघर्षों को याद कर भावुक हो जाते थे.
पीएम ने निधन पर जताया दुख पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










