'जब थरूर जैसे कपड़े पहनते थे खड़गे', Photos पर कांग्रेस MP बोले- जानें कहां गए वो दिन
AajTak
कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिल गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोट से मात दी. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6ठी बार चुनाव हुए थे जिसके नतीजे बुधवार को आए. इस बीच खड़गे की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं.
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस रेस में अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार शशि थरूर को 6,825 वोट से मात दी. खड़गे को 7897 वोट मिले. वहीं, शशि थरूर के खाते में 1072 वोट आए. इसी के साथ कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला. इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6ठी बार चुनाव हुए हैं.
इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कहा गया है पहले वह भी शशि थरूर जैसे कपड़े पहना करते थे. वहीं इस तस्वीरों पर कांग्रेस सांसद ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जानें कहां गए वो दिन'. दरअसल, एक पत्रकार ने खड़गे की दो पुरानी तस्वीरें ट्वीट कीं.
तस्वीरों के साथ में उन्होंने लिखा, "एक समय था जब मल्लिकार्जुन खड़गे शशि थरूर जैसे कपड़े पहना करते थे. ये पुरानी तस्वीरें मिस्टर खड़गे को समर्पित."
उधर, इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने लिखा, "जाने कहां गए वो दिन." इसके बाद उन्होंने खड़गे के लिए और भी ट्वीट किए.
जयराम रमेश ने लिखा, " मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे किए हैं. उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में और राज्य तथा केंद्र में मंत्री के रूप में विशिष्टता हासिल की है. वह नेहरू, अंबेडकर, इंदिरा गांधी और देवराज उर्स से प्रेरित सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक हैं.
जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे की जीत उन ताकतों की जीत है जो वैचारिक प्रतिबद्धता को व्यक्तिगत महत्व से ऊपर रखते हैं. खड़गे लाइमलाइट में रहने की बजाए हमेशा कांग्रेस पार्टी के हितों के लिए आत्म-प्रभावी ढंग से काम करने वाले संगठन के सबसे उत्कृष्ट व्यक्ति रहे हैं. उन्हें सभी कांग्रेसियों की शुभकामनाएं."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










