
'जब तक हम जिंदा हैं, खान साहब के ऊपर...' इमरान की जान बचाने वाले शख्स की जुबानी, हमले की पूरी कहानी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ. इस हमले में वह घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी जान बच गई. हालांकि, फायरिंग में 9 लोग जख्मी हो गए हैं, वहीं एक शख्स की मौत भी हो गई. इमरान की जान बचाने का क्रेडिट एक शख्स को मिल रहा है, जिसने हमलावर की गन को पकड़कर नीचे झुका दिया.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जान से मारने की कोशिश की गई है. इमरान पर उस समय कातिलाना हमला हुआ, जब वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वजीराबाद में रैली कर रहे थे. हमलावर इमरान की जान लेने का इरादा बनाकर आया था, लेकिन रैली में मौजूद एक शख्स ने फरिश्ता बनकर इमरान खान की जान बचा ली.
दरअसल, जब हमलावर फायरिंग कर रहा था तो उसी शख्स ने पीछे से उसकी बंदूक को पकड़कर नीचे कर दिया, जिस वजह से उसका निशाना चूक गया और उसे तुरंत वहां से भागना पड़ा. उस शख्स ने इसके बाद भी हमलावर का पीछा नहीं छोड़ा और उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी.
अब इमरान को बचाने वाले शख्स का बयान भी सामने आ गया है. उसने पाकिस्तानी मीडिया से कहा, 'मैंने जब हमलावर को देखा तो वह फायरिंग करने की कोशिश कर रहा था. इससे पहले की वह हमला कर पाता, मैंने उसे जोर से हिट किया. उसने गन फेंकी और वहां से भागने लगा. मैं भी उसके पीछा भागा और उसे पकड़ लिया.' उसने आगे कहा कि जब तक हम जिंदा हैं खान साहब (इमरान खान) के ऊपर आंच भी नहीं आ सकती.
इमरान खान पर कब-कैसे हुआ हमला
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को वजीराबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ. कार्यक्रम में एक आरोपी ने उन पर फायरिंग की, जिसमें इमरान खान घायल हो गए. उनके अलावा 9 और लोग जख्मी हुए हैं. फायरिंग में एक शख्स की मौत की बात भी सामने आ रही है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना गुनाह भी कबूल लिया है.
हमलावर ने पूछताछ में क्या कहा?

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








