
'जब तक ऐसी महिलाएं रहेंगी...', सुसाइड नोट में डिलीवरी बॉय लिख गया अपना दर्द, कस्टमर की डांट से था आहत
AajTak
घर को खोजने में थोड़ी-सी देर हो गई तो महिला ग्राहक ने डिलीवरी बॉय से बहस की और बुरा भला कह दिया. इसके साथ ही डिलीवरी मोबाइल ऐप पर उसकी शिकायत भी कर दी. इससे आहत होकर पवित्रन ने मौत को गले लगा लिया.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक फूड डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. एक महिला ग्राहक की डांट से आहत होकर डिलीवरी बॉय ने यह खौफनाक कदम उठाया. सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
कोलाथुर निवासी छात्र पवित्रन बी. कॉम में पढ़ने के साथ साथ घर खर्च चलाने के लिए फूड डिलीवरी का काम करते थे. 11 सितंबर को सामान की डिलीवरी के लिए वह कोराट्टूर में एक ग्राहक के पते पर पहुंचे. लेकिन घर को खोजने में उन्हें थोड़ी सी देर हो गई. इस कारण महिला ग्राहक ने डिलीवरी बॉय पवित्रन से बहस की और बुरा भला कह दिया. इसके साथ ही डिलीवरी मोबाइल ऐप पर पवित्रन की शिकायत कर दी.
कस्टमर ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत
यह मामला तब और बढ़ गया जब डांट फटकार से बाहर डिलीवरी बॉय पवित्रन ने 13 सितंबर को पत्थर फेंककर ग्राहक के घर की खिड़की का कांच फोड़ दिया. इसी घटना के बाद फरियादी ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की.
घर में लगाई फांसी
इस पूरे घटनाक्रम के बीच बुधवार को पवित्रन अपने घर में लटके हुए पाए गए. सूचना मिलने पर कोलाथुर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए किलपौक सरकारी अस्पताल भेज दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










