
'जब जुबीन दा नहीं रहे तो हम क्या करेंगे...' फैन ने ब्रह्मपुत्र नदी में लगा दी छलांग, Video
AajTak
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के निधन से राज्यभर में शोक की लहर है. गुवाहाटी में एक फैन ने गम में सारा घाट पुल से ब्रह्मपुत्र में छलांग लगा दी. वहीं जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर SIT ने छापेमारी की. मौके पर भारी भीड़ जुटी और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा.
असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक का माहौल है. उनके चाहने वालों के लिए यह गहरा सदमा है. इसी गम में बुधवार को गुवाहाटी के सारा घाट पुल पर एक युवक ने भावुक होकर जान दे दी. चश्मदीदों के अनुसार युवक ने पहले अपने कपड़े फाड़े और जोर से चिल्लाया, जब जूबीन दा नहीं हैं, हम क्या करेंगे. जोई जूबीन दा. इसके बाद उसने ब्रह्मपुत्र में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी. नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इधर गुरुवार सुबह गुवाहाटी के दतलपारा इलाके में SIT ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार CID अधिकारियों की टीम सुबह से ही तीन मंजिला इमारत के बाहर मौजूद थी. करीब दो घंटे तक निगरानी के बाद टीम फ्लैट नंबर 3A में दाखिल हुई. यह फ्लैट एक 3BHK यूनिट है, जहां सिद्धार्थ शर्मा और उनका परिवार 2019 से रह रहा है.
जुबीन के फैन ने नदी में लगाई छलांग
छापेमारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई और लगभग एक घंटे तक फ्लैट में तलाशी अभियान चला. हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ. जैसे ही खबर फैली, जुबीन गर्ग के प्रशंसकों की भीड़ मौके पर पहुंच गई.
SIT ने जुबीन के मैनेजर के घर की छापेमारी
नाराज फैन्स ने SIT की कार्रवाई पर सवाल उठाए. हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल और ट्रैफिक पुलिस को मौके पर तैनात किया. भीड़ को शांत करने की अपील की गई. फिलहाल SIT की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










