
जब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे गोविंदा, डॉन दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन के भी लगे थे आरोप
AajTak
फिल्म एक्टर गोविंदा का सियासी डेब्यू साल 2004 में हुआ था. तब वो कांग्रेस से जीतकर संसद पहुंचे थे. गोविंदा ने उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव जीता था. 2004 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा ने बीजेपी के कई बार के सांसद और कद्दावर नेता राम नाईक को हराया था. हालांकि, बाद में गोविंदा ने राजनीति छोड़ दी थी. उसके बाद उन पर दाऊद से कनेक्शन तक के आरोप भी लगे थे.
फिल्म अभिनेता गोविंदा ने गुरुवार को अपनी दूसरी सियासी पारी शुरू कर दी है. वो एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए. अब उनके मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो गोविंदा का मुकाबला उद्धव ठाकरे की शिवसेना के अमोल कीर्तिकर से होगा. हालांकि, सीएम शिंदे कह रहे हैं कि गोविंदा किसी शर्त के साथ शिवसेना में शामिल नहीं हुए हैं. वो उनके प्रत्याशियों के लिए प्रचार जरूर करेंगे.
ये वही गोविंदा हैं जिनका सियासी डेब्यू साल 2004 में हुआ था. तब वो कांग्रेस से जीतकर संसद पहुंचे थे. गोविंदा ने 20 साल पहले उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव जीता था. 2004 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा ने बीजेपी के कई बार के सांसद और कद्दावर नेता राम नाईक को हराया था. हालांकि, बाद में गोविंदा ने राजनीति छोड़ दी थी. उसके बाद उन पर दाऊद से कनेक्शन तक के आरोप भी लगे थे.
राम नाईक ने लगाए थे ये आरोप
बीजेपी के कद्दावर नेता और यूपी के गवर्नर रहे राम नाईक ने दावा किया था कि गोविंदा ने 2004 लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ से उन्हें हराने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और बिल्डर हितेन ठाकुर की मदद ली थी. उन्होंने इसका जिक्र अपनी किताब 'चरैवेति, चरैवेति' (बढ़ते रहो) में भी किया है. उन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि गोविंदा की दाऊद और ठाकुर के साथ दोस्ती थी. उन्होंने चुनाव में वोटरों को आतंकित करने के लिए इन दोनों की मदद ली थी. नाईक ने एक टीवी चैनल पर भी गोविंदा की फिल्में चलाकर चुनाव में गोविंदा की मदद करने का आरोप लगाया था.
गोविंदा ने आरोपों को किया था खारिज
गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि यह जनता है जिसने उन्हें जिताया था. अपने ऊपर लगे आरोपों पर गोविंदा ने कहा था कि मुझे तब किसी के समर्थन की जरूरत नहीं थी. ऐसी बातें कहकर राम नाईक यह कहना चाहते हैं कि उस संसदीय क्षेत्र के लोग अंडरवर्ल्ड के हाथों बिक गए थे. ऐसी बातें कहकर किसी का अपमान न करें.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












