
जबरन उड़ान विवाद में घिरे BJP सांसद निशिकांत दुबे, जवाब में देवघर DC के खिलाफ दर्ज कराई देशद्रोह की धारा में FIR
AajTak
मामला एक सितंबर का है. इससे पहले झारखंड के कुंडा में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. ये केस देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर दर्ज किया गया था. आरोप है कि देवघर में भाजपा सांसद निशिकांत और मनोज बिना अनुमति के हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) रूम में घुस गए.
झारखंड के देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में घुसने का विवाद बढ़ता जा रहा है. अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज की गई है और इसमें देवघर के जिला आयुक्त (DC) के खिलाफ देशद्रोह के आरोप लगाए गए हैं. दिल्ली की नॉर्थ एवेंन्यू पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है. आगे की जांच के लिए इस प्राथमिकी को झारखंड के कुंडा थाने में भेजा जाएगा.
मामला एक सितंबर का है. इससे पहले झारखंड के कुंडा थाने में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. ये केस देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर दर्ज किया गया था. आरोप है कि देवघर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी बिना अनुमति के हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) रूम में घुस गए और कथित तौर पर एयरपोर्ट के अधिकारियों को चार्टर्ड प्लेन के टेक-ऑफ की मंजूरी के लिए दबाव डाला.
दुमका के पीड़ित परिवार से मिलने गए थे बीजेपी नेता
बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा एक सितंबर को चार्टर्ड प्लेन से देवघर पहुंचे थे. बीजेपी का ये प्रतिनिधिमंडल दुमका में जिंदा जलाई गई छात्रा अंकिता के परिजन से मुलाकात करने गया था. दुमका से लौटने के बाद बीजेपी नेता देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां शाम 6 बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी, लेकिन सांसद पर जबरन शाम 5.30 बजे क्लीयरेंस लेने का आरोप लगाया गया और मामला थाने तक पहुंच गया. प्राथमिकी में देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा का भी नाम है.
इन धाराओं में डीसी समेत पुलिस वालों पर केस
इस घटना के बाद सियासत गरमा गई थी. विपक्ष ने बीजेपी पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया तो जवाब में बीजेपी ने भी शनिवार को मोर्चा संभाला. सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में देवघर के जिला आयुक्त मंजूनाथ भजंत्री पर देशद्रोह समेत अन्य आरोप में एक जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में धारा 124A/353/448/201/506/120B IPC और Official secret Act के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले में देवघर के डीसी मंजूनाथ और अन्य पुलिसवाले आरोपी बनाए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










