
जन गन मन के बीच 'हाय-हेलो और नमस्ते' कर घिरे नीतीश कुमार, राबड़ी-तेजस्वी समेत विपक्ष ने किया प्रोटेस्ट
AajTak
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद नीतीश को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा. विधान परिषद में भारी हंगामे का दौर देखने को मिला और इसके बाद विधान परिषद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई.
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे और राष्ट्रगान बजते वक्त अपने पास में खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोकना शुरू कर दिए. नीतीश कुमार राष्ट्रगान चलते वक्त कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे. इस दीपक कुमार बहुत असहज भी नजर आ रहे थे और इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़ा होने के लिए कह रहे थे, लेकिन नीतीश इसके बाद भी दीपक कुमार को लगातार टोक रहे थे.
नीतीश के खिलाफ आलोचनाओं का अंबार
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद नीतीश को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा. विधान परिषद में भारी हंगामे का दौर देखने को मिला और इसके बाद विधान परिषद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई.
वहीं, विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पहली बार कार्यवाही को 2:00 बजे तक स्थगित करना पड़ा. विधान परिषद में पोर्टिको के सीडीओ पर राबड़ी देवी और अन्य धरने पर बैठ गए. राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद में कहा नीतीश कुमार का दिमाग खराब है. इस पर विधान परिषद के सभापति ने कहा कि दिमाग खराब है कहना ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान के वक्त बातें करते दिखे सीएम नीतीश कुमार, टोकने पर भी नहीं रुके, वीडियो वायरल
'ऐतिहासिक शर्मनाक लम्हा...'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










