
जन्मदिन मनाने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
AajTak
जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को एक बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि यह घटना अरसमेटा के पास उस वक्त हुई, जब एक बाइक पर सवार होकर चार लोग जन्मदिन मनाने के लिए परसदा जा रहे थे. फिलहाल, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को एक बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जांजगीर-चांपा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जयसवाल ने बताया कि यह घटना अरसमेटा के पास उस वक्त हुई, जब एक बाइक पर सवार होकर चार लोग जन्मदिन मनाने के लिए परसदा जा रहे थे. इस दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 12 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
इस दादसे में शख्स और दो बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घायल महिला की छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज के दौरान मौत हो गई. चारों मृतक की पहचान रामकुमार कश्यप (47), उनकी पत्नी शतरूपा (42), बेटे चंद्र प्रकाश (19) और तीन वर्षीय पोती के रूप में हुई है.
मृतक मुलमुला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत कोनारगढ़ के रहने वाला थे. घटना के विरोध में आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. उन्हें समझाने के बाद हालात को काबू में लिया गया. फिलहाल, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: कार पर पलट गया था ट्रक, अब सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो, 4 लोगों की हुई थी मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










