
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बनवाया 10 किलो का 'महाबाहुबली' समोसा, Video
AajTak
बीते दिनों आठ किलो का बाहुबली समोसा चर्चा में आया था. अब उसी दुकानदार ने 10 किलो का महाबाहुबली समोसा तैयार किया है. समोसा खास ऑर्डर पर तैयार किया गया. नोएडा के रहने वाले परिवार ने इस समोसे को काटकर परिवार के सदस्य का जन्मदिन मनाया. दुकान मालिक ने बताया कि समोसा तैयार करने मे तीन घंटे लगे.
जन्मदिन के मौके पर केक काटा जाता है, लेकिन कभी आपने किसी को केक की जगह समोसा काटते देखा है. समोसा भी ऐसा-वैसा नहीं पूरे दस किलो का. इतना बड़ा समोसा काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह समोसा मेरठ में काटा गया. उसी दुकानदान ने इस समोसे को बनाया है जिसने कुछ दिन पहले आठ किलो का समोसा बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं.
समोसे को 'महाबाहुबली समोसा' नाम दिया गया है. नोएडा के रहने वाले परिवार के ऑर्डर पर दस किलो का समोसा तैयार किया गया. इस समोसे को देखने के लिए दुकान पर भीड़ लग गई. हर कोई इसे देखकर हैरान था.
देखें वीडियो....
दरअसल, कुछ दिनों पहले 8 किलो का बाहुबली समोसा मेरठ में कौशल स्वीट्स की दुकान चलाने वाले दो भाई शुभम और उज्जवल ने तैयार किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
अब नोएडा के एक परिवार के कहने पर दोनों भाइयों ने 10 किलो का महाबाहुबली समोसा तैयार किया है. परिवार के लोगों ने इसी समोसे को काटकर परिवार जन्मदिन मनाया.
तीसरी पीढ़ी चला रही दुकान मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में कौशल स्वीट्स के नाम से दुकान चलाने वाले शुभम का कहना है कि उनकी दुकान साल 1964 से है. तीसरी पीढ़ी में हम दोनों भाई दुकान को चला रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










