
जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए खरीदा कट्टा, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार
AajTak
कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लहेरियासराय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी छात्र को पकड़ा है. गिरफ्तार किए गए छात्र ने बताया जन्मदिन के पार्टी में हर्ष फायरिंग के लिए उसने हथियार खरीदा था.
बिहार के दरभंगा से इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बताया कि उसने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी. गिरफ्तार आरोपी छात्र की पहचान आशीष कुमार के रूप में की गई है.
वह दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है. आशीष ने बताया कि वह सहरसा जिला के गढ़िया थाना क्षेत्र के बनगांव का रहने वाला है. वह ट्रेन से दरभंगा पंहुचा था. पूछताछ में आशीष ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग के लिए उसने छह हजार रुपये में अवैध हथियार और गोली खरीदी थी. उसने बताया कि हथियार खरीदने के लिए पैसे दोस्तों से उधार लिए थे.
यह भी पढ़ें- Darbhanga: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 61 पुड़िया बरामद
छात्र का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
इसके बारे में उसने किसी को नहीं बताया था. आशीष ने कहा कि उसे नहीं पता था कि यह अपराध है. पुलिस अब आशीष के आपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है. फिलहाल, उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है. इसके साथ ही पुलिस हथियार बेचने वाले आरोपी की तालाश में जुट गई है.
आशीष से मिली जानकारी के बाद अवैध हथियार बेचने वाले की तलाश में पुलिस की टीम कई जगहों पर दबिश दे रही है. इसके लिए पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है. मगर, अभी तक हथियार बेचने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. जिस तरह से अपराधी खुलेआम हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं और अब छात्रों के हाथ में भी हथियार आसानी से पहुंच रहे हैं. उसे देखकर पुलिस सतर्क हो गई है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








