
'जना नायगन' की रिलीज टाले जाने पर विजय ने कसा तंज बोले- 'आप मुझे चुप करा सकते हैं लेकिन…'
ABP News
Thalapathy Vijay: एक्टर विजय ने हाल ही में अपनी फिल्म 'जाना नायगन' की रिलीज में देरी पर आखिरकार खुलकार बात की है. साथ ही उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर भी कई बाते कहीं हैं.
एक्टर और टीवीके (तमिलागा वेत्त्री काझगम) प्रमुख थलपति विजय ने आज, 4 मार्च को थंजावुर में अपने समर्थकों से बात की. अपने चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और DMK सरकार की कड़ी आलोचना की और लोगों से मौका देने की अपील की.
न्यूज एजेंसी ANI के मिली ताजा जानकारी के मुताबिक विजय ने कहा, 'सुनो, अगली सरकार TVK की ही बनेगी. मछुआरों, उम्मीद रखो, आपकी पूरी सुरक्षा होगी. फिल्म जना नायगन के रिलीज के दौरान कई लोगों ने समर्थन जताया, यहां तक कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी समर्थन दिया. इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं. मुख्यमंत्री, आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हर घर के हर विजय को आप चुप नहीं करा सकते. हमारा अभियान पहले ही शुरू हो चुका है.'
विजय ने क्रिकेट और आने वाले विधानसभा चुनावों की तुलना करते हुए DMK की आलोचना की. उन्होंने कहा, आने वाले विधानसभा चुनावों में DMK इसे तमिलनाडु टीम वर्सेस दिल्ली टीम के मुकाबले के रूप में पेश कर रही है. लेकिन क्रिकेट में भी दिल्ली टीम तमिलनाडु टीम के मुकाबले नहीं टिक सकती. तमिलनाडु ही TVK है और TVK ही तमिलनाडु है. तमिलनाडु टीम वर्सेस दिल्ली टीम जैसी सारी बातें अब खत्म हो जाएंगी, TVK टीम की ही जीत होगी.'
जाना नायगन के बारे मेंबता दें, जना नायगन को लेकर खबर है कि ये एक्टर विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है. इसे पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन रिलीज से ठीक दो दिन पहले इसे टाल दिया गया. फिल्म के मेकर्स ने कहा कि 'कुछ वजहों से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है. नई डेट के बारे में जानकारी मिलते ही हम ऑफिशियली शेयर करेंगे.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












