
जनसंख्या नीति पर RSS के बयान से सियासी बवाल, कांग्रेस ने लगाया सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप, सपा ने भी उठाए सवाल
AajTak
दत्तात्रेय होसबले ने प्रयागराज में आयोजित संघ के कार्यक्रम में कहा था कि धर्मांतरण से देश में हिन्दुओं की संख्या कम हो रही है. उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है. कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है. सरकार्यवाह ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के 'जनसंख्या का असंतुलन' वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी और संघ ऐसे बयानों से राज्य में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, सपा ने इस बयान को सामाजिक सद्भाव पर हमला बताया. जबकि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण करने की जरूरत है.
दरअसल, दत्तात्रेय होसबले ने प्रयागराज में आयोजित संघ के कार्यक्रम में कहा था कि धर्मांतरण से देश में हिन्दुओं की संख्या कम हो रही है. उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है. कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है. सरकार्यवाह ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है. भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है. दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि एक ऐसी जनसंख्या नीति बननी चाहिए जो सब पर बराबरी से लागू हो. उन्होंने कहा कि हम पहले भी ये मांग कर चुके हैं कि जो अपना धर्म बदलते हैं उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए.
संघ नेता की चिंता सही- बृजेश पाठक बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आज जनसंख्या नियंत्रण पर चिंता की जरूरत है, कि कौन से कदम उठाए जाएं. संघ नेता की चिंता सही है. उन्होंने कहा कि यूपी में अवैध मतांतरण पर पूरी तरह से बैन है. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि संसाधन सीमित हैं, इसलिए आरएसएस नेता के बयान को गंभीरता से समझना चाहिए, सरकार की भी यही राय है.
मुद्दों से ध्यान भटका रही बीजेपी- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि के नाम पर संघ और बीजेपी राज्य में सांप्रदायिकता फैला रही है. ये बयान वोटों की राजनीति और ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं. क्या संघ और बीजेपी के नेताओं को संविधान के बारे में नहीं पता. धर्मांतरण के बाद किसी को भी आरक्षण का फायदा नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि बीजेपी इसके जरिए आतंकवाद, महंगाई, सुरक्षा और अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती है.
सपा ने कहा- बयान असंवैधानिक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










