
'जनता को बेवकूफ मत समझो', जीएसटी छूट को लेकर AAP ने केंद्र सरकार पर किया हमला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर GST 2.0 का ऐलान करते हुए इसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जीएसटी सुधार के फायदे गिनाने के बाद आम आदमी पार्टी की लीडर प्रियंका कक्कर ने कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार को कहा कि बीजेपी जनता को बेवकूफ समझने की गलती न करे.
उन्होंने आगे कहा, "जनता जानती है कि कैसे अपने पूंजीपति मित्रों का 14 लाख करोड़ बकाया माफ किया, कैसे कॉर्पोरेट टैक्स में सालाना 1 लाख करोड़ पूंजीपतियों का बचाकर आम जनता से दूध, दही, छाछ, पूजा की सामग्री तक पर टैक्स वसूला गया. घरेलू बचत आज 5 दशकों में सबसे कम है और विनिर्माण चरमराई हुई है."
प्रियंका कक्कर ने कहा, "आज भी पूंजीपति मित्र सस्ता रूसी तेल ख़रीदकर उसे खुला बाजार में मुनाफे पर बेच रहे हैं और सरकार ने उस मुनाफे पर भी टैक्स छूट दे दी है, जबकि जनता को आज भी महंगा तेल ख़रीदना पड़ रहा है, जो GST के दायरे में नहीं लाया गया."
उन्होंने आगे कहा कि अगर सच में किसानों का फायदा सोचना है, तो पंजाब को उसके हक का 60 हजार करोड़ दीजिए, जिसमें जीएसटी घटक भी शामिल है. अमेरिका से आने वाली कपास पर टैक्स लगाइए और अपने किसानों को बचाइए. जनता को GST द्वारा पूरा पीसने के बाद अभी से अपनी पीठ थपथपाना शुरू मत कीजिए.
पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर क्या कहा?
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया और जीएसटी 2.0 के लागू होने के साथ एक नए आर्थिक अध्याय की शुरुआत की घोषणा की. इसे 'बचत उत्सव' यानी बचत के त्योहार की शुरुआत बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार न केवल घरों पर बोझ कम करेंगे, बल्कि निवेश के लिए एक आकर्षण, उद्यमियों के लिए एक स्वर्ग और विकास की दौड़ में हर राज्य के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली भूमि के रूप में भारत की स्थिति को भी मजबूत करेंगे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










