
जनगणना 2027 पर संग्राम! कांग्रेस ने पूछा- लिस्ट से OBC गायब क्यों? गृह मंत्रालय ने बताया पूरा रोडमैप
AajTak
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी. इस मुद्दे पर अब गृह मंत्रालय ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि जाति गणना को लेकर किसी भी तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है.
जनगणना-2027 में जाति गणना को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है. कांग्रेस समेत कुछ राजनीतिक दलों ने हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना की प्रश्नावली में OBC श्रेणी का स्पष्ट उल्लेख न होने पर सवाल खड़े किए हैं. इस मुद्दे पर अब गृह मंत्रालय ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि जाति गणना को लेकर किसी भी तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है और OBC सहित सभी जातियों की गणना जनगणना के दूसरे चरण में की जाएगी.
दरअसल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रश्नावली के प्रश्न संख्या 12 में केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और 'अन्य' का उल्लेख है, जबकि ओबीसी का म स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है. कांग्रेस ने इसे सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करने वाला बताया और आशंका जताई कि ओबीसी जाति गणना को कमजोर या विलंबित किया जा सकता है.
कांग्रेस का तर्क था कि सरकार ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की है कि जनगणना-2027 में जाति गणना होगी, लेकिन पहले चरण की प्रश्नावली में इसका संकेत नहीं मिलता. पार्टी ने इस पर तत्काल लिखित स्पष्टीकरण, जाति गणना की कार्यप्रणाली सार्वजनिक करने और राजनीतिक दलों व राज्यों से परामर्श की मांग की.
इस बीच गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि जनगणना-2027 से जुड़ी पूरी जानकारी 12 दिसंबर 2025 को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पहले ही साझा की जा चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह पहले से स्पष्ट है कि जनगणना दो चरणों में होगी.
गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
गृह मंत्रालय के अनुसार, पहले चरण में हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना अप्रैल से सितंबर 2026 तक होगी, जिसमें मकानों, सुविधाओं और घरेलू स्थितियों से जुड़ा डेटा एकत्र किया जाएगा. वहीं दूसरा चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी और इसी चरण में जाति से संबंधित विस्तृत डेटा एकत्र किया जाएगा. बर्फीले और गैर-समकालिक क्षेत्रों में यह प्रक्रिया पहले कराई जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










