
जज के सामने बोला श्रद्धा का कातिल आफताब- 'जो भी हुआ HEAT OF THE MOMENT था'
AajTak
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है. आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म होने वाली थी. आफताब को विशेष सुनवाई के तहत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था.
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है. आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म होने वाली थी. आफताब को विशेष सुनवाई के तहत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था. यानी जो उसने किया, वो बिना सोचे समझे गुस्से में किया.
इससे पहले पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद कीं. दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है, या नहीं. डेंटिस्ट इस जबड़े की जांच में जुट गए हैं.
नार्को टेस्ट से पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
आफताब का सोमवार को नार्को टेस्ट नहीं हो पाया. दरअसल, नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है. इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को 5 दिन में आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया था. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मांगी. बताया जा रहा है कि आफताब ने भी अपनी सहमति दे दी है.
आफताब ने कहां फेंके थे हथियार, पूछताछ में किया खुलासा ?
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में वह जगह बता दी है, जहां उसने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार फेंके थे. पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा मर्डर में इस्तमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है. वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










