
जगदीश टाइटलर पर भीड़ को उकसाने और हत्या के आरोप, सिख दंगा केस में CBI ने दायर की चार्जशीट
AajTak
सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है जिसमें भीड़ को उकसाने, दंगे भड़काने समेत कई आरोप लगाए गए हैं.
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में भड़के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सिख विरोधी दंगों की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिख विरोधी दंगों के मामले में एक नई चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है जिसमें जगदीश टाइटलर पर कई आरोप लगाए गए हैं.
सीबीआई की ओर से दायर की गई नई चार्जशीट में जगदीश टाइटलर पर भीड़ को उकसाने, दंगे भड़काने के आरोप हैं. सीबीआई की चार्जशीट में ये भी कहा गया है कि जगदीश टाइटलर के उकसाने के बाद उसी भीड़ ने पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाई थी. पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाए जाने की घटना से तीन सिख जलकर मर गए थे.
जगदीश टाइटलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 153 (a), 188 के साथ ही 109, 302, 295 और 436 के तहत आरोप लगाए गए हैं. गौरतलब है कि सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही सीबीआई ने हाल ही में जगदीश टाइटलर की आवाज का सैंपल लिया था. ये सैंपल सीएफएसएल लैब में लिया गया था.
सीबीआई की ओर से इसे लेकर कहा गया था कि सिख विरोधी दंगों में कुछ नए साक्ष्य सामने आए हैं जिनको लेकर टाइटलर की आवाज का सैंपल लिया गया है. बता दें कि साल 1984 में इंदिरा गांधी की उनके ही बॉडीगार्ड्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले दोनों बॉडीगार्ड्स सिख समुदाय के थे.
साल 2000 में गठित हुआ था नानावटी कमीशन
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे. इन दंगों की जांच के लिए सरकार ने साल 2000 में नानावटी कमीशन का गठन किया था. नानावटी कमीशन ने अपनी रिपोर्ट साल 2005 में सरकार को सौंपी थी. नानावटी कमीशन ने सिख विरोधी दंगों में राजनीतिज्ञों, कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने के संकेत दिए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










