
जंतर-मंतर पर कल 'जनता की अदालत' लगाएंगे केजरीवाल, बीजेपी के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
AajTak
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल अपने साथी मनीष सिसोदिया के साथ अलग-अलग विधानसभाओं में 'जनता की अदालत' के बैनर तले प्रचार करेंगे. साथ ही AAP नेताओं के जेल जाने से पार्टी की छवि को जो नुकसान हुआ है, उसमें सुधार लाने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' लगाएंगे. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार केजरीवाल भाजपा के खिलाफ जंतर-मंतर पर मोर्चा खोलेंगे. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक और AAP नेता शामिल होंगे.
जानकारी के मुताबिक आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल अपने साथी मनीष सिसोदिया के साथ अलग-अलग विधानसभाओं में 'जनता की अदालत' के बैनर तले प्रचार करेंगे. साथ ही AAP नेताओं के जेल जाने से पार्टी की छवि को जो नुकसान हुआ है, उसमें सुधार लाने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा.
केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए इस्तीफा दिया था और कहा था कि जब तक जनता की अदालत में उन्हें ईमानदार साबित न कर दिया जाए, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.
बता दें कि बीजेपी, केजरीवाल के जेल जाने के बाद से लगातार उनपर इस्तीफे का दबाव बना रही थी और आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रही थी, लेकिन केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद कुर्सी छोड़ने का ऐलान किया और अपनी जगह पार्टी की भरोसेमंद नेता आतिशी को सीएम की कुर्सी पर बैठाने का फैसला किया है. आतिशी ने शनिवार को सीएम पद की शपथ ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










