
जंग के बीच इजरायल ने उठाया बड़ा कदम, मिस्र के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सामने जताई चिंता
AajTak
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुसार राजनयिक स्तर पर इस जंग के समाधान खोजना चाहिए. वहीं, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियानों के विनाशकारी परिणामों की चेतावनी दी है.
इजरायल-हमास जंग के बीच पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य हमलों और इसके नुकसान को लेकर चर्चा की. इसके साथ ही गाजा के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी दोनों नेताओं ने बात की.
मिस्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि प्रेसिडेंट ने संघर्ष विराम की दिशा में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए मिस्र की ओर से प्रयास जारी रखने की बात की. साथ ही आह्वान किया कि गाजा पट्टी पर जमीनी हमले के परिणाम बेहद गंभीर होंगे. मिस्र के राष्ट्रपति ने इस बात पर भी चिंता जताई कि इससे मानवीय हालात और ज्यादा बिगड़ जाएंगे. लिहाजा इसके लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे.
बिना रुकावट गाजा में पहुंचे मानवीय सहायता
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुसार राजनयिक स्तर पर इस जंग के समाधान खोजना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में तुरंत कदम उठाया जाता है तो संघर्ष विराम मानवीय जीवन बच जाएगा. राष्ट्रपित फतह ने कहा कि मानवीय सहायता को तुरंत और बिना किसी रुकावट के हिंसा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाया जाना चाहिए. साथ ही दोनों नेताओं ने मिस्र और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों और बेहतरीन रणनीतिक साझेदारी पर संतुष्टि जताई. दोनों मित्र देशों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया.
गाजा पट्टी में अबतक 7600 से ज्यादा मौत
इजरायल के हमलों के बीच गाजा पट्टी का दावा है कि गाजा में मरने वालों की संख्या 7,650 हो गई है. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि 3 सप्ताह पहले गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी शुरू होने के बाद से गाजा में मरने वालों की संख्या 7,650 हो गई और 19,450 घायल हो गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











