
जंग का डरावना सच... बेगुनाह बच्चे बन रहे युद्ध के शिकार, इन 5 देशों में गंवाई सबसे ज्यादा जान
AajTak
सिर्फ इजरायल-हमास जंग ही नहीं, बल्कि हालिया संघर्षों में बच्चों पर हमले बढ़ गए हैं. 10 सबसे खतरनाक कॉन्फ्लिक्ट जोन में सीरिया ऐसी जगह है, जहां होने वाली हर दूसरी मौत में एक बच्चा होता है.
Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में 17 अक्टूबर को गाजा के एक अस्पताल पर बड़ा हमला हुआ. इस हमले में 500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है. हालांकि, अब तक इस बात पर विवाद बना हुआ है कि ये हमला किसने किया?
बहरहाल, इस जंग में बच्चे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ही जगह बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हुई है. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा पट्टी में कम से कम 2,778 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जिनमें 724 बच्चे हैं. करीब 10 हजार लोग घायल हुए हैं और इनमें से लगभग ढाई हजार बच्चे हैं.
वहीं, इजरायल के इतिहास में ये अब तक का सबसे घातक हमला है. इस हमले में करीब 1,400 लोग मारे गए हैं, साढ़े 3 हजार घायल हुए हैं और 200 नागरिकों को हमास के लड़ाकों ने बंधक बना लिया है. हालांकि, इजरायली सरकार ने बच्चों को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है.
सात अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद से इजरायल और फिलिस्तीन में बच्चों के खिलाफ बड़े पैमाने पर गंभीर उल्लंघन की जानकारियां सामने आई हैं. बच्चों की हत्या, अपंगता और किडनैपिंग की रिपोर्ट है.
ऐसा नहीं है कि इसी जंग में बच्चों को टारगेट किया जा रहा है. बल्कि हर संघर्ष या जंग में बच्चों को निशाना बनाया जाता है. मौजूदा समय में 10 सबसे खतरनाक कॉन्फ्लिक्ट जोन में सीरिया ऐसा देश है, जहां मरने वालों में हर दूसरा बच्चा होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










