
जंग इजरायल-हमास में छिड़ी, बीच में टांग अड़ाने वाले हिज्बुल्ला के अब तक 46 कमांडर ढेर
AajTak
हिज्बुल्ला के मुताबिक, इजरायल से जारी जंग में उसके 46 लड़ाके मारे गए हैं. इनमें महदी मुहम्मद अटवी, हुसैन मोहम्मद अली हरीरी, अली इब्राहिम जवाद समेत कई कमांडर भी शामिल हैं. इन सबके बावजूद हिज्बुल्ला ने साफ कर दिया है कि वह गाजा की इस जंग में खड़ा रहेगा, भले ही दुनियाभर की सेनाएं उसके खिलाफ क्यों न हो जाएं.
हमास के हमले के बाद इजरायल की तीन मोर्चों पर जंग जारी है. इजरायल जहां गाजा में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. तो वहीं, सीरिया और लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. उधर, हिज्बुल्ला भी लेबनान से इजरायली शहरों पर रॉकेट दाग रहा है. इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच जंग भीषण होती जा रही है. इजरायली हमलों में हिज्बुल्ला के कई टॉप कमांडर्स समेत 46 लड़ाके अब तक मारे गए हैं. एयर स्ट्राइक में अपने सदस्यों के मारे जाने की बात हिज्बुल्ला ने खुद कबूली है.
हिज्बुल्ला के मुताबिक, इजरायल से जारी जंग में उसके 46 लड़ाके मारे गए हैं. इनमें महदी मुहम्मद अटवी, हुसैन मोहम्मद अली हरीरी, अली इब्राहिम जवाद समेत कई कमांडर भी शामिल हैं. इन सबके बावजूद हिज्बुल्ला ने साफ कर दिया है कि वह गाजा की इस जंग में खड़ा रहेगा, भले ही दुनियाभर की सेनाएं उसके खिलाफ क्यों न हो जाएं.
हमास के कई कमांडर भी ढेर
गाजा पट्टी में इजरायल की भीषण बमबारी जारी है. इजरायल के इन हमलों में हजारों की संख्या में हमास के लड़ाके मारे गए हैं. इनमें कई टॉप कमांडर भी शामिल हैं. हमास ने पिछले 24 घंटे में हमास के 5 कमांडर्स शदी बड़ौद, हसन अल-अब्दुल्ला और दराज तुफ्फाह बटालियन के तीन सीनियर ऑपरेटिव को ढेर कर दिया.
इसके अलावा इजरायली हमलों में अब तक अली कादी, अबू मामर, बिलाल अल कद्रा, मुएताज ईद, जोयेद अबू, मेराद अबु, तैसीर मुबाशेर, इब्राहिम अल-सहेर, हमास के तोपची डिप्टी कमांडर मुहम्मद कटमश मारे गए हैं.
इजरायल से जंग में हमास का साथ दे रहा हिज्बुल्ला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










