
जंगल में मिला था शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर 3 घरों में लगा दी आग, 8 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते तीन घरों को आग के हवाले कर दिया. लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी. फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है.
राजस्थान में भीलवाड़ा के कजलोदिया गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए ग्रामीणों ने जबरदस्त उत्पात मचाते हुए 3 घरों में आग लगा दी. एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की, जिससे गांव का माहौल गरमा गया. बनेड़ा थाना सहित आसपास के 8 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला. आग पर दो दमकल व पानी के टैंकरों की मदद से काबू पाया जा सका. पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है.
बनेड़ा थाना क्षेत्र के कजलोदिया गांव में पिछले दिनों एक युवक की मौत हो जाने पर आरोपी पीड़ित परिवार पर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे. इसी रंजिश में आगजनी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया.
यह भी जानकारी मिली है कि कुछ महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की. इसके बाद गुलाबपुरा, फुलिया, शाहपुरा, रायला, मांडल, बागोर व सदर पुलिस को भेजा गया. पुलिस ने मौके से भीड़ को खदेड़ा. वहीं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया.
घटना की सूचना मिलते ही बुलाई गई 8 थानों की पुलिस
सूचना मिलने के बाद बनेड़ा थाने सहित आसपास के 8 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला. वहीं फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. आरोप यह भी है कि जब पुलिस घटनास्थल के लिए निकली तो रास्ते में महिलाओं ने रास्ता रोकने की कोशिश की थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








