
जंगल में मवेशी चराने गए शख्स को बाघ ने मार डाला, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
AajTak
महाराष्ट्र के गोंदिया (Gondia) के जमड़ी वन क्षेत्र में बाघ (tiger) के हमले में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना के बाद वन विभाग ने लोगों से कहा कि जंगल में आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतें. वहीं लोगों ने कहा कि बाघ को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए.
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले (Gondia) में बाघ (tiger) के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जब इस बारे में लोगों को पता लगा तो सूचना वन टीम को दी गई. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. लोगों ने मांग करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम अभियान चलाकर बाघ को पकड़े. इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को जमड़ी वन क्षेत्र के एफडीसीएम रिजर्व जंगल के कंपार्टमेंट नंबर 420 में हुई. मृतक की पहचान 44 वर्षीय बसंत राव धोर के रूप में हुई है. वह कलपथरी गांव का रहने वाला था.
गोंदिया जिले के मानद वन्यजीव रक्षक सवान बाहेकर ने बताया कि बसंत राव अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. इसके बाद गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद शनिवार की दोपहर उनका आधा खाया हुआ शव वन क्षेत्र में मिला.
यह भी पढ़ें: हाथी, बाघ, तेंदुआ, गुलदार और भेड़िया... कहां-कहां फैला आदमखोरों का आतंक, दहशत में जी रहे लोग
शव की स्थिति देखकर पता चला कि बाघ ने उन पर हमला किया था. बाघ के दांतों के निशान बसंत राव की गर्दन पर मिले हैं. इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन अधिकारियों ने लोगों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है.
गोंदिया जिले के इस इलाके में पहले भी बाघ दिख चुके हैं. वन विभाग अब इस घटना की जांच कर रहा है, साथ ही वन्यजीव अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है, ताकि बाघों के किसी भी प्रकार के हमले से लोगों को बचाया जा सके. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










