Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
जंगलराज! जानें-कब, कैसे और कहां से आया ये शब्द जिसने बिहार की राजनीति में लालू यादव की जमीन खींच ली

जंगलराज! जानें-कब, कैसे और कहां से आया ये शब्द जिसने बिहार की राजनीति में लालू यादव की जमीन खींच ली

AajTak
Wednesday, October 08, 2025 04:06:44 AM UTC

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ प्रतिपक्ष का सबसे धारदार हथियार बिहार को 'जंगलराज' के हवाले करने का आरोप है. लालू यादव की राजनीति के साथ चिपक जाने वाला ये शब्द आखिर पहली बार चलन में आया कैसे था? कैसे 'जंगलराज' राज लालू-राबड़ी तो दूर तेजस्वी का भी पीछा नहीं छोड़ रहा है.

हमारे सामाजिक-राजनीतिक जीवन में कुछ शब्द इतने ताकतवर हो जाते हैं कि वे राजनेताओं की छवि और करियर को बनाने-बिगाड़ने तक की ताकत रखते हैं. 'सामाजिक न्याय' का नारा देकर सत्ता में आए लालू प्रसाद यादव के साथ 'जंगलराज' शब्द ने भी कुछ ऐसा ही किया. इस शब्द की प्रतिध्वनि (Echo) दशकों तक बिहार की राजनीति में गूंज रही है. जिसने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव की राजनीति को प्रभावित भी किया और परिभाषित भी.   सवाल उठता है कि 'कानून का राज' खत्म हो जाने का आभास देने वाला 'जंगलराज' शब्द आखिर बिहार की राजनीति में आया कैसे? इस सवाल के जवाब में एक रोचक कहानी छुपी है जो बताती है कि शब्द कैसे धारणा बनाते हैं, और उसी के आधार पर एक व्यक्ति, एक सत्ता का पूरा चित्र खींचा जाता है.   'जंगलराज' किसी पार्टी के घोषणा पत्र से निकला शब्द नहीं है, न ही पहले पहल ये किसी राजनीतिक दल के खिलाफ उठा कोई नारा था. 'जंगलराज' शब्द पटना हाई कोर्ट के एक जज की मौखिक टिप्पणी (Oral observation) है. महत्वपूर्ण बात ये है कि कोर्ट की ये टिप्पणी 'अपराध' या कानून व्यवस्था को लेकर नहीं की गई थी.  जब पटना हाईकोर्ट ने कहा था- बिहार में कोई सरकार नहीं है, जंगलराज है   आज से लगभग 28 साल पीछे चलते हैं. तब का बिहार याद करिए. चारा घोटाले में फंसे लालू यादव ने 25 जुलाई 1997 को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने जेल जाने से पहले राज्य की बागडोर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सौंप दी.   चारा घोटाले के खुलासे के बाद उस साल बिहार में जबर्दस्त राजनीतिक कोहराम हुआ था. स्टेट मशीनरी ठप पड़ी थी. इसी साल पटना में मॉनसून की बारिश सैलाब लेकर आई. पटना शहर डूब चुका था. कहीं से पानी की निकासी नहीं हो रही थी. पटना की कई कॉलोनियों में पानी घरों के अंदर तक घुस चुका था. कीचड़ और गंदगी से पटना में लगभग नर्क जैसे हालात थे.     पटना हाईकोर्ट ने ही अपनी टिप्पणी में इसके लिए Veritable hell (नर्क जैसा) शब्द इस्तेमाल किया था. बजबजाते नाले-नालियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कृष्ण सहाय नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की.  पटना हाईकोर्ट में जस्टिस बीपी सिंह और जस्टिस धर्मपाल सिन्हा की खंडपीठ ने इस केस की सुनवाई की. केस का नंबर था- MJC 1993 OF 1996.

इसी केस की सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी, 'बिहार में राज्य सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और जंगलराज कायम है, यहां मुट्ठी भर भ्रष्ट नौकरशाह प्रशासन चला रहे हैं.' ये अदालत की मौखिक टिप्पणी थी.   अदालत की ये टिप्पणी शहरी विकास सचिव, पटना नगर निगम, बिहार जल निगम, पटना रिजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अफसरों पर थी जो केस की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थे.   कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, "राज्य और इसकी मशीनरी ने जिस कदर की उदासीनता दिखाई है उसे आपराधिक उदासीनता (Criminal indifference) कहा जा सकता है....पटना शहर में ड्रेनेज सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं है. ऐसा ही हाल इस शहर के सीवरेज सिस्टम का है."  पटना भारत की सबसे गंदी राजधानी   अदालत इन विभागों की कार्रवाई से इस कदर रुष्ट थी कि उसने अपने फैसले में कहा, "ये संस्थाएं रोजगार मुहैया कराने के अलावा क्या काम करती हैं कोई नहीं जानता, नतीजा यह हो गया है कि पटना शहर बिना किसी कॉम्पीटिशन के भय के भारत की सबसे गंदी राजधानी का दावा कर सकता है."   अदालत ने अपने फैसले में कहा,"संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति इन संस्थाओं की उदासीनता की तीव्र निंदा की जानी चाहिए. जब ऐसे निकाय दशकों तक अपना संवैधानिक दायित्व नहीं निभाते हैं  तो किसी को जरूर लग सकता है कि आखिरकार राज्य के लोगों को लाभ पहुंचा पाने में अक्षम रहने वाली ऐसी संस्थाओं की जरूरत ही क्या है?"   स्पष्ट है कि 'जंगलराज' की पटना हाईकोर्ट की टिप्पणी किसी राजनीतिक मुकदमे या अपराध के मामले की सुनवाई के दौरान नहीं की गई थी. 1997 में हाईकोर्ट की टिप्पणी आई.  वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में जनता ने फिर राबड़ी-लालू को चुना. अपने बुलंदी के दौर में आरजेडी 'जंगलराज' को विपक्ष का प्रचार कहती थी.  हां, बिहार में जंगलराज है, और वहां एक ही शेर है   फरवरी 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नालंदा की एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा था, "हां बिहार में है जंगलराज, जंगल में एक ही शेर रहता है और सभी लोग उस शेर का शासन मानते हैं." राबड़ी तब बिहार का शेर किसे बता रही थीं, ये राजनीतिक चेतना रखने वाला हर व्यक्ति जानता है.

  लेकिन बिहार का ये वो दौर था जब राज्य में अपराध, अपहरण, रंगदारी और संगठित माफिया का बोलबाला था. सामाजिक न्याय, समाज के हाशिये पर पड़े वर्ग को आवाज देने का वादा कर 1990 में सत्ता में आए लालू यादव पर भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टिकरण, अपराध संरक्षण और बिगड़ती कानून व्यवस्था के आरोप लगने लगे.   बीबीसी हिंदी के लिए लंबे तक बिहार को कवर कर चुके वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर  कहते हैं, "चूंकि हाईकोर्ट ने जंगलराज शब्द का इस्तेमाल किया था, जंगलराज को उस समय के विपक्ष ने उठा लिया, और जब भी उनको उस समय के शासन काल पर आक्षेप लगाना होता था, तो इस शब्द का सहारा लिया जाता."   ठाकुर ने कहा कि, " लालू-राबड़ी का जो 15 वर्षों का जो दौर था इस दौरान ऐसा भी वक्त आया जब किडनैपिंग की घटनाएं बहुत बढ़ गई थीं. इनकी राज्य ही नहीं पूरे देश में चर्चा होने लगी कि बिहार में फिरौती के लिए अपहरण हो रहा है और इसे इस राज्य की सरकार का संरक्षण हासिल है. विपक्ष को जब अपहरण की इन घटनाओं पर टिप्पणी करनी होती थी तो वे जंगलराज का इस्तेमाल करते थे."   2005 का विधानसभा चुनाव याद कीजिए. नीतीश ने 'जंगलराज' शब्द को लपक लिया. उन्होंने इसी शब्द के इर्द-गिर्द अपना चुनावी चक्रव्यूह रचा और 'जंगलराज'के राजनीतिक मुहावरे के बनाम 'सुशासन' का नारा दिया.  सुशील मोदी ने जंगलराज मेटाफर को कैपिटलाइज किया   चारा घोटाले को सामने लाने में बड़ा रोल निभाने वाले दिवंगत सुशील कुमार मोदी बिहार बीजेपी के ऐसे नेता थे जिन्होंने 'जंगलराज' के मेटाफर को कैपिटलाइज किया और इसे लालू शासन से जोड़ते रहे.   नीतीश ने 'जंगलराज' के खिलाफ नैरिटव सेट किया और कहा, "अब बिहार को 'जंगलराज' से निकालकर सुशासन देना है." 2005 में बिहार में लालू राज के 15 साल हो चुके थे. ये सामाजिक-राजनीतिक बदलाव का लंबा वक्त था. ये बदलाव का दौर था. 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी केंद्र से विदा हो चुके थे. 2005 में लालू की बारी थी.    सामाजिक मसीहा से अराजक प्रशासक की छवि   लालू के लिए इस नैरेटिव का नुकसान ये हुआ कि उनकी 'सामाजिक मसीहा' की छवि पर 'जंगलराज' का लेबल हावी हो गया. उनकी छवि 'अराजक प्रशासक' के रूप में बदलने लगी.  

नवंबर 2005 के विधानसभा चुनाव में नीतीश की जीत ने इस नैरिटिव को पब्लिक सपोर्ट दे दिया. बिहार की जनता ने 'सुशासन' का मॉडल चुना. RJD सत्ता से बाहर थी.    लालू के दो सालों का दबदबा   मणिकांत ठाकुर कहते हैं, "उसी दौर में लोगों ने देखा कि लालू जी के दो साले साधु यादव और सुभाष यादव का दबदबा था. लालू जी के शासन को अगर सबसे ज्यादा बदनामी मिली तो इन दोनों भाइयों की वजह से. इनके कुछ ऐसे कारनामे थे जो लोगों की नजर पर तैर जाते थे. जैसे कि रंगदारी, उगाही. ये सारा कुछ होने लगा. आगे चलकर अपहरण के अलावा सड़कों की हालत खराब हो गई, कई तरह की परेशानियां लोगों को होने लगी. सब मिला जुलाकर लोगों ने 'जंगलराज' कहना शुरू किया.   1990 से 2004 तक बिहार में अपराध की कई ऐसी वारदातें हुईं जिसकी चर्चा पटना से लेकर दिल्ली तक हुई. इनमें चंपा विश्वास बलात्कार कांड, पटना का शिल्पी गौतम हत्याकांड, शोरूम से कारों की लूट, जातीय सेनाओं की जंग और सामूहिक हत्याएं, डॉक्टरों की किडनैपिंग, व्यवसायियों के पलायन ने खूब सुर्खियां बटोरी.  तब 7 साल के थे तेजस्वी, अब 20 साल बाद भी...   इन घटनाओं ने 'जंगलराज' की टिप्पणी को बिहार की राजनीति में स्थायी रुप से राजनीतिक मुहावरे के रुप में स्थापित कर दिया.  समय के साथ 'जंगलराज' शब्द का न्यायिक संदर्भ लोगों की स्मृति से खत्म हो गया और ये एक शक्तिशाली राजनीतिक मुहावरा बन गया.   हालांकि मणिकांत ठाकुर यह भी कहते हैं कि लालू राबड़ी शासन के संदर्भ में इसका पहली बार इस्तेमाल हुआ. वर्ना ऐसा नहीं है कि इस शब्द को पहली बार सुना गया. जंगलराज एक मुहावरा है जिसका इस्तेमाल लोग तब करते हैं जहां अराजकता हो, जहां कानून का राज न हो और इसे वहां की सत्ता और सरकार का संरक्षण हासिल हो. इन आरोपों के संदर्भ में जंगलराज का इस्तेमाल किया गया.   पटना हाई कोर्ट ने जब 'जंगलराज' की टिप्पणी की थी तो तेजस्वी यादव 7 बरस के थे. एक छोटे ब्रेक को छोड़कर बिहार में आरजेडी 20 साल से सत्ता से बाहर है. अब आरजेडी की कमान युवा तेजस्वी के हाथों में है. लेकिन लालू-राबड़ी का 'जंगलराज' जुमला एनडीए के लिए इतना ताकतवर राजनीतिक हथियार है कि 20 साल बाद भी तेजस्वी यादव को परेशान करता रहता है.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.

अब E30 पेट्रोल की तैयारी! AIDA ने सरकार से की एथेनॉल ब्लेंडिंग बढाने की मांग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले. वहीं, वेस्ट एशिया के हालात को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की.

शंकराचार्य ने बनाई 'चतुरंगिणी सेना', रोको-टोको और ठोको का दिया नारा; फरसा लेकर तैनात रहेंगे सदस्य

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के तार कंबोडिया से जुड़े हुए हैं. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था.

ईरान पर टला US का हमला, कच्चे तेल के गिरे दाम, देखें नॉनस्टॉप100

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

अमेरिका की ईरान से बातचीत वाले ट्रंप के दावे में कितना दम है? देखें बुलेटिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने बताया कि विटकॉफ और कुशनर की बातचीत हो रही है और ऐसे ही बात चलती रहीं तो युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा.

ट्रंप का ऐलान- 5 दिन No Attack, फिर भी हमलों से दहला ईरान, शेयर बाजार में क्या होने वाला है?

Donald Trump ने ईरान की एनर्जी साइट्स पर 5 दिन अटैक न करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके बावजूद ईरानी गैस ग्रिड और पावर स्टेशन पर जोरदार हमलों की खबर है. इससे अचानक रॉकेट बना गिफ्ट निफ्टी करीब 350 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है.

लॉटरी से तय होंगी सीटें! महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार का नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए नई जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने पर विचार कर रही है. इसके तहत महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी. विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है और संशोधन विधेयक संसद में जल्द पेश किया जाएगा.

Delhi Weather: दिन सुहावने और रातें ठंडी... दिल्ली में मार्च में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें आज का मौसम

दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक का संतुलन दिल्ली वालों को इन दिनों सुकून दे रहा है. बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश और बादल गर्मी पर ब्रेक लगा रहे हैं. फिलहाल राजधानी में भीषण गर्मी की शुरुआत टलती दिख रही है.

चीन, जापान से लेकर US तक कोहराम... युद्ध से भारतीय निवेशकों के 50 लाख करोड़ रुपये डूबे!

War Impact on Stock Market: जंग की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गया है. चीन को इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय बाजार में सोमवार को कोहराम मच गया है, निफ्टी गिरकर 22500 अंक तक पहुंच गया.

5 लाख लगाओ, 3 करोड़ पाओ... ऐसे धोखाधड़ी के जाल में फंसे हजारों लोग, IT प्रोफेशनल भी शामिल

हैदराबाद में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है.

आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों पर कार्रवाई के बाद नई जानकारी सार्वजनिक की गई है. कई प्रविष्टियों पर निर्णय हो चुका है, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है. तकनीकी समस्याओं की शिकायतें भी सामने आई हैं और चुनाव से पहले प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है.

पहाड़ों में फिर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में कब-कब होगी बारिश? जानें

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

' भारतीय जासूस ल्यारी से जिंदा नहीं जाता', धुरंधर 2 देखकर भड़का रियल 'जमील जमाली'

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इसने इंडिया में 5 दिन में 500 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल प्ले किया था. पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने आदित्य धर पर निशाना साधा है.

दिल्ली में बहादुरी की मिसाल बनी तनिष्का, मोबाइल स्नैचर को दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस ने ऐसे किया सम्मान

दिल्ली में 26 वर्षीय तनिष्का ने झपटमारों को दौड़ाकर पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. अब उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए दिल्ली पुलिस ने तनिष्का को सम्मानित किया है. उनकी कहानी कई लोगों के लिए मिसाल बन गई है. जानिए तनिष्का की पूरी कहानी.

ड्रोन से हथियार, साजिश... पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में कैसे आया हरमनदीप सिंह? हैरान कर देगी कहानी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित शाहजाद भट्टी के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया और एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है. जांच में TTH ग्राफिटी, फायरिंग और ग्रेनेड हमले की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ. महज 18 साल के इस हरमन की करतूत चौंकाने वाली है. पढ़ें पूरी कहानी.

एक और लव जिहाद...आधार कार्ड में एडिटिंग से साजिद बना 'अभिषेक', होटल में ले जाकर किया रेप

सूरत के इच्छापोर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर होटल में वारदात को अंजाम दिया. सोशल मीडिया के जरिए युवती को फंसाया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़कर जांच तेज कर दी है.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगाए कैमरे, पाकिस्तान में था एक्सेस, जासूसी कांड में चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव बोट हादसे के बाद कैसी है रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की तबीयत, आया हेल्थ अपडेट

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

'सेकुलर पार्टियों' के ल‍िए क‍ितने काम के रह गए हैं आजम खान और नसीमुद्दीन जैसे नेता

देश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी को छोड़कर मुस्लिम नेताओं के प्रभाव और उनकी प्रासंगिकता सवालों के घेरे में आ चुकी है. उत्तर प्रदेश में आजम खान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेताओं का प्रभाव काफी कम हो गया है - पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को टीएमसी से निकाला जाना भी एक उदाहरण है.

किसान सावधान! रबी फसलों पर संकट के बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ईरान-अमेरिका की होगी डील या ट्रंप दे रहे है धोखा? देखें 9 बज गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान से जंग को लेकर अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया है. लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत को नकार दिया है.

'वो गोली बरसाता रहा, मैं बचाने के लिए सामने खड़ी रही...' यूपी कॉलेज में मर्डर की चश्मदीद लड़की ने सुनाई दहशत भरे पल की कहानी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

चौपट फसल, ट्रैक्टर की EMI और 25 लाख का कर्ज...रुला देगी हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे दोनों भाइयों की कहानी

फरीदकोट में कर्ज के बोझ से टूटे दो सगे भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों खेती कर परिवार चला रहे थे, लेकिन लाखों के कर्ज और खराब फसल ने उन्हें हताश कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग उठ रही है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us