
'छोटे कपड़े पहनाकर ले जाती थी पब', रूम पार्टनर अमरीन ने भाई से कराया ब्यूटीशियन का रेप, अब धर्म बदलने का दबाव
AajTak
MP की राजधानी भोपाल में नशीला पदार्थ देकर रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. इस सुनियोजित साजिश में एक ब्यूटीशियन को उसकी ही रूम पार्टनर ने धोखे से जाल में फंसाया.
मध्य प्रदेश की राजधानी में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का एक बड़ा सिंडिकेट उजागर हुआ है. छत्तीसगढ़ और MP की दो युवतियों ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ कई बार रेप किया गया और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं.
पेशे से ब्यूटीशियन पीड़िता ने अपनी रूम पार्टनर अमरीन पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है: अगस्त 2025 में अमरीन का एक दोस्त पीड़िता को अपनी बहन के घर ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार रेप किया गया.
अमरीन पीड़िता को अपने परिजनों से मिलाने गांधी नगर स्थित अब्बास नगर ले गई. यहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशा मिलाकर बेहोशी की हालत में युवती के साथ रेप किया. अमरीन निजी काम के बहाने पीड़िता को अहमदाबाद ले गई, जहां यासिर नामक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता का आरोप है कि अमरीन के करीबी चंदन यादव ने भी उसके साथ रेप किया.
पब, लाउंज और धर्म परिवर्तन का दबाव पीड़िता ने अपनी शिकायत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पीड़िता को जबरदस्ती छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पॉश पब और लाउंज में ले जाया जाता था. उसे अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था. आरोपियों ने लगातार पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं.
पुलिस कार्रवाई और FIR बागसेवनिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बिलाल, यासिर और चंदन यादव के खिलाफ दुष्कर्म और नशीला पदार्थ देने की धाराएं लगाई गई हैं. धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य तीन मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.
दूसरी पीड़िता भी आई सामने इस मामले में मोड़ तब आया जब एक और युवती ने सामने आकर इसी तरह की आपबीती सुनाई. उसने भी बागसेवनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उसे भी नशा देकर गैंगरेप का शिकार बनाया गया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है जो युवतियों को टारगेट कर रहा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










