
'छा गईल हो...', 5 सिक्स और किया गुजरात का 'Game Over', सोशल मीडिया पर छाए रिंकू सिंह
AajTak
सोशल मीडिया पर लोग रिंकू सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे. लोगों का कहना है कि ऐसे चमत्कार कभी कभार ही होते हैं. रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई है. उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े, तब टीम को 28 रनों की जरूरत थी.
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स को यादगार जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह दुनिया भर में छा गए हैं. मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने जिस तरह गेम को अंजाम दिया, वो किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा. अंतिम गेदों पर उन्होंने जो छक्के लगाए, लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. गुजरात टाइटंस लगातार अपनी तीसरी जीत की तरफ बढ़ ही रहा था कि तभी रिंकू ने ताबड़तोड़ छक्के जड़ दिए.
अंतिम ओवर से पहले रिंकू ने एक छक्का और एक चौका लगाया. बावजूद इसके अंतिम ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे. ओवर की पहली गेंद पर तो उमेश यादव ने एक रन बना लिया था. अब महज पांच गेंदों पर 28 रन बनाने थे. बैट रिंकू के हाथों में था. इन्हीं पांच गेंदों पर उन्होंने एक के बाद एक छक्के जडे़ और टीम को जीत दिला दी.
'कभी-कभी चमत्कार भी होते हैं'
सोशल मीडिया पर इस यूजर ने मीम शेयर करते हुए कहा, 'अंतिम 5 गेंदों में 5 छक्के लगाने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते हुए रिंकू सिंह.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'छा गईल हो रिंकू सिंह.' तीसरे यूजर ने कहा, 'ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं. तुम ने मेरा कांटों भरा बिस्तर नहीं देखा. बशीर बद्र.'
अंतिम 5 गेंदों में 5 छक्के लगाने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते हुए रिंकू सिंह#rinkushingh #Rinku #KKRvGT #ShahRuhKhan #IPL2023 pic.twitter.com/ZbK7kynsjD
#Ami_Kkr 💪 छा गईल हो रिंकू सिंह 6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣ ❤️❤️ pic.twitter.com/Bsz4gTyhBx

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










