
छापा मारने आई SDM से बोला झोलाछाप डॉक्टर- 200 कोरोना मरीज किए ठीक, थैंक्यू बोलिए
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में एक झोलाछाप डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है. जो अपनी दुकान के पीछे 30 बेड का अस्पताल चला रहा था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इसकी दुकान को सील कर मामला दर्ज कर लिया गया है.
राजस्थान के बाड़मेर में एक झोलाछाप डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है. जो अपनी दुकान के पीछे 30 बेड का अस्पताल चला रहा था. बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर कोरोना मरीजों का भी इलाज कर रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झोलाछाप डॉक्टर के कई रसूख वाले लोगों के साथ संबंध हैं, जिसकी वजह से अब तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी. एसडीएम कुसुम लता को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसके खिलाफ कार्रवाई की और दुकान सील कर दी. आरोपी के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने एसडीएम को धमकाने की कोशिश भी की. झोलाछाप डॉक्टर एसडीएम से बोलने लगा कि उसने अब तक 200 से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक कर दिए हैं बल्कि उन्हें तो इसके लिए उसे धन्यवाद देना चाहिए. बता दें, राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में कोरोना जबरदस्त तरीके फैल रहा है. ऐसे में मौका देखकर कुछ झोलाछाप डॉक्टर गांव वालों को इलाज के नाम पर ठग रह हैं. बाड़मेर में कई झोलाछाप डॉक्टर चोरी छुपे अपना अस्पताल तक चला रहे हैं और गरीब जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. शिकायत मिलने पर प्रशासन इनके खिलाफ एक्शन ले रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










