
छात्रवृत्ति घोटाले में योगी सरकार की कार्रवाई, अपर निदेशक होम्योपैथी समेत 2 निलंबित, EOW करेगी जांच
AajTak
यूपी में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. बोर्ड के अपर निदेशक मनोज यादव और तत्कालीन कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रोफेसर विनोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के निजी शिक्षण संस्थानों में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. बोर्ड के अपर निदेशक मनोज यादव और तत्कालीन कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रोफेसर विनोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा संविदा पर काम करने वाले क्लर्क दिनेश चंद दुबे और सुषमा मिश्रा की संविदा खत्म करते हुए FIR दर्ज कराने के आदेश दिया गया है. इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) करेगी.
इसी तरह मेडिसिन बोर्ड की सदस्य नहीं होने के बावजूद प्रमाणपत्र जारी करने वाली सुनीता मलिक के खिलाफ भी FIR दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है. छात्रवृत्ति में हुई वित्तीय अनियमितता की रिकवरी समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाएगी. इनके साथ ही इस मामले से संबंधित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर भी विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.
करीब 48 करोड़ रुपये का है मामला
गबन का ये मामला उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के द्वारा संचालित संस्थानों में छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का है, जो करीब 48 करोड़ रुपये का है. योगी सरकार की ओर से ये भी आदेश दिया गया है कि जिन कॉलेजों की मान्यता बोर्ड द्वारा दी जा चुकी है, उनका संबंधित जिलों के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










