
छह महीने में बदल जाएगी यमुना की तस्वीर... दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का दावा
AajTak
दिल्ली में आज यमुना सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है कि अगले छह महीने में यमुना की तस्वीर बदल जाएगी. आज सफाई अभियान के आगाज के मौके पर सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद रहे, उन्होंने यमुना की हालत को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 'यमुना' को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में दिल्ली में यमुना की तस्वीर बदल जाएगी. यमुना की सफाई को लेकर NGT के आदेश का पालन किया जाएगा. बता दें कि आज अभियान के तहत दिल्ली में यमुना के कुदेसिया घाट पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाथों में फावड़ा लेकर सफाई की.
दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में यमुना को साफ करने की मुहिम की शुरुआत की है. ये पहला मौका है जब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना की सफाई का बीड़ा उठाया है. उन्होंने कहा कि यमुना को लेकर NGT के निर्देशों का पूरा पालन करते हुए यमुना को साफ किया जाएगा. इस अभियान के तहत नजफगढ़ ड्रेन पर काफी काम किया गया है, जिसके कारण यमुना में सीधे गिरने वाले दर्जनभर से ज्यादा नालों को साफ किया जा चुका है.
गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
यमुना सफाई के इस अभियान के आगाज के मौके पर पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर भी शामिल हुए. गौतम गंभीर ने यमुना की हालत के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को जिम्मेदार ठहराया और उन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल में मुख्यमंत्री ने यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली की जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं, ऐसे में किस मुंह से वो इस कार्यक्रम में आते?
टेरिटोरियल आर्मी की ली जाएगी मदद
एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि इस बार यमुना सफाई के अभियान को दिल्ली में जन आंदोलन बनाना है, तभी यमुना सफाई का यह अभियान सफल हो पाएगा. दिल्ली के जो सेलिब्रिटी हैं, उन्हें भी अभियान से जोड़ना है. इस बार यमुना की सफाई के लिए टेरिटोरियल आर्मी की मदद ली जा रही है, जिन्हें नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा नदी को साफ करने का अनुभव है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










